राजू अनेजा,काशीपुर।समस्त धर्मप्रेमी जनता और पंडा परिवार की बहुप्रतीक्षित मांग करने पर भी जो सडक लगभग पिछले करीब 40-50 वर्षों से भी नहीं बन पाई थी और मां बाल सुंदरी का डोला हर वर्ष टूटी हुई सड़क से होकर जाता था उस सड़क का लिए गए संकल्प के निमित्त आज महापौर दीपक बाली ने नारियल फोड़कर और मां बाल सुंदरी मैया की जय का नारा लगाते हुए निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया।
इस सड़क के बनने से इस क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने महापौर दीपक बाली का बहुत-बहुत धन्यवाद किया। उल्लेखनीय है कि मां बाल सुंदरी का डोला हर वर्ष द्रोणा सागर के पीछे से जिस सड़क से होकर चैती मेले में पहुंचता है वह सड़क भयंकर जर्जर हालत में है और उसे बनाने की लंबे समय से मांग की जा रही थी। महापौर दीपक बाली ने जिन संकल्पों के साथ चुनाव लड़ा और जनता के आशीर्वाद से महापौर बनते ही अब वह उन सब संकल्पों को पूरा करते नजर आ रहे हैं। श्री दीपक बाली ने बताया कि चैती मेला आरंभ होने से पूर्व उक्त सड़क को बनाने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा और जब मां का डोला आयेगा तब तक सड़क का स्वरूप बदल चुका होगा। इस अवसर पर पंडा विकास अग्निहोत्री और मनोज अग्निहोत्री ने पूजा कराई। इस अवसर पर नगर आयुक्त विवेक राय भाजपा जिला उपाध्यक्ष लवीश अरोरा जिला कोषाध्यक्ष राहुल पैगिया वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती मुक्ता सिंह शशांक सिंह चौधरी समरपाल सिंह जसवीर सिंह सैनी नगर निगम कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा पार्षद अनिल कुमार सुभाष चंद्र त्यागी सतविंदर सिंह सतनाम सिंह आवास विकास भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह नगर निगम के अवर अभियंता सलमान श्रीमती क्रांति देवी रविंद्र राणा बनवारी सरदार निशान सिंह सहित नगर व क्षेत्र के दर्जनों लोग मौजूद रहे। इस सड़क की लंबाई 1.071 किलोमीटर है और इस पर एक करोड़ तीन लाख 18 हजार रुपए का खर्च आएगा
ताजा खबर
- गैस की बढ़ती किल्लत पर गरजी काशीपुर की ‘शेरनी’ अलका पाल – रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल के दामों ने तोड़ी कमर, सरकार बनी मूकदर्शक
- रुद्रपुर: अज्ञात वाहन ने दो बाइकों को रौंदा; हादसे में एक युवक की मौत, तीन की हालत नाजुक
- हल्द्वानी: संकट में ‘महाराज जी की रसोई’; सिलेंडर की किल्लत से 1500 गरीबों के निवाले पर संकट, संचालक बोले- ‘सब बाबा नीब करौरी के भरोसे’
- हरीश रावत की हुंकार; वन ग्रामों को राजस्व गांव बनाने की मांग पर निकाली पदयात्रा, सरकार और सांसद पर साधा निशाना
- प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति: महिला विंग के नए नेतृत्व पर मंथन तेज; जल्द होगी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा
- रुद्रपुर में हनी ट्रैप: रामपुर के युवक को बंधक बनाकर वीडियो बनाया, 8 लाख की मांग और लूट; पुलिस ने शुरू की जांच
- अल्मोड़ा: महिला अधिकारी से 9 साल तक शोषण और लाखों की ठगी; शादी से मुकरा आरोपी, पुलिस ने सीज किया मकान
- हल्द्वानी: पति का दूसरी महिला पर आया दिल, अब पत्नी के साथ मारपीट कर मांग रहा ‘शादी की इजाजत’; मुकदमा दर्ज
- हल्द्वानी: चौपाटी पर भिड़ीं दो महिला ब्लॉगर; ज्योति अधिकारी और सुनीता भट्ट के बीच सड़क पर ‘संग्राम’, पुलिस ने काटा चालान
- हल्द्वानी: कार से टक्कर के बाद ट्रक बना आग का गोला; रामपुर रोड पर मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू


