श्री अन्य महोत्सव पर हल्द्वानी पहुंचेंगे गृहमंत्री अमित शाह, इन दो राज्यों के मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आगामी 7 और 8 अक्टूबर को लगने वाले श्री अन्य महोत्सव की तैयारी को लेकर बी इंटर कॉलेज परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द ही सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि 7 और 8 अक्टूबर को हल्द्वानी में आयोजित होने वाले श्री अन्न महोत्सव में देश के गृहमंत्री अमित शाह सहित दो राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा: पर्यटन का प्रमुख केंद्र बना सुरई रेंज का 'क्रोकोडाइल पार्क'; 5 साल में पहुंचे 80 हजार से ज्यादा सैलानी, अब बनेगा चिल्ड्रन पार्क और सुरक्षा दीवार

असम और सिक्किम के मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल

उन्होंने कहा कि श्री अन्न महोत्सव उत्तराखंड के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि उत्तराखंड की परंपरागत खेती में ही मोटा अनाज होता है। उसी को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार बड़े पैमाने पर कार्य कर रही है। जिससे आगे चलकर यहां के किसानों की आर्थिकी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि असम और सिक्किम के मुख्यमंत्री भी इस श्री अन्न महोत्सव में शामिल होंगे। जिसकी भव्य तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश कृषि विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लोहाघाट: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की जनसभा में गुटबाजी का साया; मंच पर सम्मान व संबोधन न मिलने से भड़के मुन्ना ढेक के समर्थक, विधायक समर्थकों से हुई तीखी नोंकझोंक

 

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  लोहाघाट: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की जनसभा में गुटबाजी का साया; मंच पर सम्मान व संबोधन न मिलने से भड़के मुन्ना ढेक के समर्थक, विधायक समर्थकों से हुई तीखी नोंकझोंक

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें