सितारगंज : 15 साल के किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रनिंग करते समय अचानक गिरा और…

खबर शेयर करें -

उधमसिंह नगर जिले की सितारगंज कोतवाली क्षेत्र में 15 साल के किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि किशोर अपने दोस्त के साथ सड़क पर दौड़ रहा था, तभी अचानक वो गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. प्रथम दृष्यता मौत का कारण हार्ट अटैक लग रहा है.

दोस्त के साथ गया था रनिंग करने: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिसौना का रहने वाला 15 साल का अनुज जोशी अपने दोस्त के साथ रोजाना की तरह दौड़ने के लिए गया हुआ था. सुबह-सुबह दौड़ने के दौरान अनुज अचानक से बेहोश होकर जमीन पर गिर गया. वहीं पीछे से आ रहे एक व्यक्ति हेम भट्ट और अनुज का दोस्त उसे उठाकर सितारगंज हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी को आदर्श शहर बनाने के लिए खुद झाड़ू लेकर मैदान में उतरे महापौर गजराज सिंह बिष्ट, अतिक्रमण और गंदगी फैलाने वालों को दी सख्त चेतावनी

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की. इसके बाद पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी. अनुज के मौत की खबर मिलते ही परिजन आनन-फानन में हॉस्पिटल पहुंचे. इस घटना के बाद अनुज के घर में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा के एकलव्य विद्यालय में अव्यवस्थाओं पर भड़के छात्र और अभिभावक: सीएम धामी ने लिया त्वरित संज्ञान, प्रधानाचार्य को हटाया

प्रथम दृष्यता मौत का कारण हार्ट अटैक लग रहा है. वहीं इस मामले में सितारगंज कोतवाल भूपेंद्र बिर्जवाल ने बताया कि सुबह रनिंग करते समय किशोर की अचानक मौत हो गई. अनुज के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले है. पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  'हर घर तिरंगा' अभियान: राजकीय महाविद्यालय सतपुली में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने रंग-बिरंगी आकृतियों से बिखेरी राष्ट्रप्रेम की छटा

वहीं, सितारगंज अस्पताल की प्रभारी अधीक्षक डॉक्टर अभिलाषा पांडे ने बताया कि बच्चे के शरीर में चोट के कोई निशान नहीं मिले थे. संभवतः दम घुटने या फिर हार्ट अटैक से बच्चे की मौत हो सकती है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारण का पता चल पाएगा।

Ad Ad Ad Ad