सितारगंज : दांतों के डॉक्टर ने मरीज की जीभ में लगा दिए टांके, इलाज के दौरान हुई मौत

खबर शेयर करें -

सितारगंज में दांतों के डॉक्टर ने युवक कटी जीभ में टांके लगा दिए। इसके बाद मरीज की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे बरेली स्थित अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक सितारगंज के गणेश मंदिर निवासी नितिन कुमार कुशवाहा की चिकन खाने से जीभ कट गई। वह अपने पिता के साथ पास के डॉक्टर के पास दिखाने के लिए चला गया।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में बड़ा हादसा: विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की सुरंग में भूस्खलन से 9 श्रमिकों की मौत, कई घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ज्यादा खून बहने से इलाज के दौरान मौत 

वहीं डॉक्टर ने युवक के जीभ में टांके लगा दिए। जिससे उसका खून बहने लगा। वही अत्यधिक खून बहने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं चिकित्सक डॉक्टर रविंद्र ने बताया कि एक व्यक्ति को मृत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज में लाया गया। जिसकी सूचना सितारगंज पुलिस को दे दी गई है वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 14 अगस्त को 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, शिक्षकों को भी छुट्टी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  विभाजन विभीषिका की स्मृति में जल उठे सैकड़ों दीप, पुरखों को नमन कर भावुक हुआ पंजाबी समाज