सितारगंज : गुलदार ने महिला को बनाया निवाला, गांव में लोगों के बीच खौफ

खबर शेयर करें -

जंगली जानवरों के हमलों की बढ़ती खबर चिंताजनक परिस्थितियों की ओर इशारा करती है। मानव वन्यजीव संघर्ष की ताजी ख़बर सितारगंज के रनसाली रेंज से सामने आई है। यहां वन क्षेत्र में लकड़ी बीनने गयी एक महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना डाला। हादसे के बाद से पूरे गांव में लोगों के बीच खौफ पसर गया है।

वहीं वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने खून से सना शव वन क्षेत्र से बरामद कर लिया है। हादसे के वक्त मृतका के साथ और भी कई महिलाएं मौजूद थीं। जब गुलदार ने महिला पर हमला किया तो उनके साथ मौजूद अन्य महिलाओं ने शोरगुल मचाना शुरू कर दिया मगर गुलदार मृतका को घसीटकर जंगल की तरफ ले गया। हादसे के बाद से ग्रामीणों के बीच दहशत पसर गई है। कोई घर से बाहर नहीं निकल रहा है और समस्त गांव में सन्नाटा पसर गया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मौलाना के मदरसे पर प्रशासन का ताला! अब जिलेभर में अवैध रूप से चल रहे मदरसो पर पुलिस का शिकंजा

पुलिस ने मृतका की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका की पहचान ग्राम मगरसड़ा निवासी 55 वर्षीय सुमित्रा देवी पत्नी रुप सिंह के रूप में हुई है। वह गांव की अन्य महिलाओं के साथ नानकमत्ता के रनसाली रेंज के सरौंजा वनबीट में लकड़ी बीनने गयी थी। उसके साथ उत्तरा देवी पत्नी ध्रुव सिंह व श्रीमंती देवी पत्नी सुखदेव सिंह भी थी। लकड़ी बीनने के दौरान अचानक वहां खूंखार गुलदार आ धमका और उसने लकड़ी बिनती हुई महिलाओं के झुंड के ऊपर हमला कर दिया। अन्य महिला तो गुलदार के हमले से बच गई मगर गुलदार ने सुमित्रा देवी को अपना निवाला बना डाला।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता: खटीमा के बीमार मासूम देव का पूरा इलाज कराएगी सरकार, टिक्की खाने दुकान पर पहुंचे सीएम से पिता ने रोते हुए बताई थी व्यथा

सुमित्रा देवी गुलदार से बचने की जद्दोजहद करती रही मगर गुलदार इतना अधिक ताकतवर था कि उसकी ताकत के आगे वे कुछ नहीं कर पाईं। उनके साथ आई महिलाओं ने भी शोर मचाया, लेकिन सुमित्रा देवी को गुलदार वहां से घसीटकर जंगल की तरफ ले गया। वहीं महिलाओं ने तुरंत ही ग्रामीणों और वन विभाग को इस बारे में सूचित किया, जिसके बाद वन अनुभाग अधिकारी गजेंद्र सिंह बिष्ट, विनोद मेहता, जमुनादत्त, चरन सिंह टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

कुछ ही दूर पर सुमित्रा देवी का शव खून से लथपथ पड़ा मिल गया। कोतवाल प्रकाश सिंह दानू, हल्का चौकी इंचार्ज धीरेंद्र परिहार भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका की लाश मगरसड़ा गांव के पास से बरामद हुआ है। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के बाद से पूरे गांव में ग्रामीणों के बीच में दहशत पसर गई है और ग्रामीण वन विभाग से गुलदार से निजात पाने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में 2 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद: मौसम विभाग का 'ऑरेंज अलर्ट', भारी बारिश की चेतावनी के बाद डीएम ने दिए आदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad