सितारगंज : अनियंत्रित निजी बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, हादसे में दो दर्जन से ज्यादा यात्री हुए घायल

खबर शेयर करें -

सितारगंज के सिसैया गांव के पास यात्रियों से भारी निजी बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई है. इस हादसे में दो दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. सभी को उपचार के लिए सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय इंटर कॉलेज महेश सिंह भैंसोड़ा में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्य अतिथि मोहन कुड़ाई ने दिया प्रेरणादायी संदेश

घायलों ने बताया कि बस का ड्राइवर शराब पीए हुए था और तेज गति से बस चला रहा था. जिसके कारण यह दुर्घटना हुई है. वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज के चिकित्सक डॉ. रविंद्र सिंह ने बताया कि रात्रि में बस पलटने के कारण घायल हुए यात्रियों को सरकारी अस्पताल लाया गया था. सभी का इलाज किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि एक यात्री गंभीर रूप से घायल था, जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर समाजसेवी गोकुलानंद उपाध्याय ने दी बधाई: बोले— 'आंतरिक विचारों से मुक्ति ही वास्तविक स्वतंत्रता', नशामुक्त समाज और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

सितारगंज सीओ ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि लखीमपुर से देहरादून जा रही यात्रियों से भरी एक निजी बस सितारगंज के पास एनएच 74 पर गांव सिसैया के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई. जिससे संतुलन बिगड़ने के कारण बस पलट गई. हादसे में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं. उन्होंने कहा कि यात्रियों से भरी बस पलटने की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज में भर्ती कराया गया.

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार के बड़े भाई किशोर कुमार का दिल्ली में आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर; रविवार को होगा अंतिम संस्कार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad