उत्तराखंड : पति के साथ बाइक पर बैठकर मायके जा रही पत्नी पर झपटा गुलदार, हालत गंभीर

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी : चिन्यालीसौड़ के दिचली गमरी क्षेत्र में गुलदार का आतंक जारी है। गत शनिवार शाम को खालसी गांव की एक महिला पर रास्ते में गुलदार ने जानलेवा हमला कर उसे जख्मी कर दिया। जिसके बाद महिला को प्राथमिक उपचार के लिए चिन्यालीसौड़ सीएचसी में भर्ती कराना पड़ा।

वन विभाग ने घायल का मेडिकल करवाने के बाद 15 हजार रुपये की मुआवजा राशि देने का ऐलान किया है। साथ ही गांव में वन विभाग की एक टीम भी गश्त में लगा दी गई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम को करीब छह बजे खालसी गांव निवासी 29 वर्षीय रजनी अपने पति के साथ दुपहिया वाहन में बैठकर गांव जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर के दो प्रधान आबकारी निरीक्षकों का पिथौरागढ़ तबादला: दीपक दुबे को धारचूला और संतोष लोहनी को मुनस्यारी भेजा गया

गांव के निकट पहुंचते ही फराण इडिया नामे तोक में गुलदार ने पीछे से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह काफी जख्मी हो गई। शोर मचाने पर गुलदार वहां से भाग गया। ग्रामीणों का आरोप है कि आदमखोर गुलदार वाहनों का पीछा कर लोगों पर हमला कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता की जनता के साथ यह दोहरा चरित्र कैसा? बिंदुखत्ता राजस्व गांव कब सरकार जवाब दें- मोहन कुड़ाई

ग्रामीण क्षेत्र में अकेले इधर उधर जाने से डर महसूस कर रहे है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि कुलबीर कंडियाल ने बताया कि इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी धरासू रेंज को सूचना दी गई गांव के आसपास पिंजरा लगाने की गुहार लगाई। वन क्षेत्राधिकारी नागेंद्र रावत ने बताया कि गांव में वन विभाग की एक टीम गश्त पर तैनात की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 14 अगस्त को 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, शिक्षकों को भी छुट्टी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad