काठगोदाम पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, कार से हो रही थी तस्करी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: ऑपरेशन नार्को स्ट्राइक के तहत काठगोदाम पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो लग्जरी कार से स्मैक की तस्करी कर रहा था. पुलिस के तलाशी में आरोपी के पास से 10 ग्राम स्मैक भी बरामद की है.

थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार को चोरगलिया मार्ग खेड़ा के पास रोककर चालक सावेज उर्फ सलीम की तलाशी ली गई तो उसके पास से 10 ग्राम स्मैक बरामद किया गया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि स्मैक को हल्द्वानी में सप्लाई किया जाना था. वह उधम सिंह नगर के किच्छा का रहने वाला है. आरोपी ने बताया कि वह पिछले काफी दिनों से स्मैक की तस्करी कर रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  64 के हुए राम, जन्मदिन पर मंदिरों में नवाया शीश, क्षेत्र में सुख-शांति की करी प्रार्थना; बधाई देने वालों का लगा तांता

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है जबकि, कार को सीज कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  पांडे का राम प्रेम बना सियासी चर्चा का सबब, जन्मदिन समारोह में गर्मजोशी से मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक पारा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अंतर-धार्मिक विवाहों पर कस सकता है शिकंजा: धामी सरकार ला रही है नया 'निकाहनामा' नियम, रजिस्टर्ड मौलवी ही करा सकेंगे निकाह