डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

 

काशीपुर: प्रदेश के युवाओं को अवैध नशे के जाल में फंसने से बचाने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने ऑपरेशन क्रैकडाउन चला रखा है. ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत पुलिस नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है और ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई भी कर रही है. मंगलवार को पुलिस ने ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत ही नशा तस्करों को बड़ा झटका दिया है. पुलिस ने 305 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में पकड़ी गई स्मैक की कीमत डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गयी है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अंतर-धार्मिक विवाहों पर कस सकता है शिकंजा: धामी सरकार ला रही है नया 'निकाहनामा' नियम, रजिस्टर्ड मौलवी ही करा सकेंगे निकाह

यह भी पढ़े 👉 अल्मोड़ा में आप कार्यकर्ताओं ने न्याय के देवता चितई गोलू देवता मंदिर पहुंच लगाई अर्जी

मामला उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर शहर का है. काशीपुर के आईटीआई क्षेत्र से पुलिस ने 305 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है. मामले का खुलासा मंगलवार को एसपी ने किया. पुलिस अधीक्षक काशीपुर प्रमोद कुमार ने बताया कि थाना आईटीआई ने सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लोहिया पुल पर शाकीब पुत्र मोहम्मद नईम निवासी थाना गंज जिला रामपुर उत्तर प्रदेश को मोटरसाइकिल संख्या UP-22-AL-8217 के साथ पकड़ा. पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से 305 ग्राम स्मैक बरामद हुई.

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के उफान और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का नंदन दुर्गापाल ने किया निरीक्षण; कहा- "अस्थाई पैचवर्क नहीं, बिंदुखत्ता को चाहिए स्थाई समाधान"

एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि शाकीब काशीपुर क्षेत्र से पहले भी अवैध नशे की तस्करी में जेल जा चुका है और नशा माफियाओं से काफी अच्छा संपर्क है. पुलिस के मुताबिक आरोपी काशीपुर व जसपुर में जिन लोगों को स्मैक बेचने की कोशिश कर रहा था, उन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी RTO कार्यालय में दो कर्मचारियों के विवाद के बाद फायरिंग: अलमारी में लगी गोली, दफ्तर में मचा हड़कंप, आरोपी कर्मचारी फरार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad