धारचूला की स्नो गर्ल मेनका गुंज्याल ने ओपन नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप में किया कमाल, झटका गोल्ड मैडल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की स्नो गर्ल मेनका गुंज्याल ने हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित ओपन नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड का नाम फिर रोशन किया है. मेनका गुंज्याल ने इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है. मेनका के इस प्रदर्शन के बाद उत्तराखंड में खुशी की लहर है. दो माह के भीतर तीसरी सफलता प्राप्त करने वाली मेनका गुंज्याल उत्तराखंड ही नहीं हिमालयी राज्यों की पहले स्केयर बन गई हैं.
हिमाचल सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा 29-30 मार्च को हिमाचल प्रदेश में आयोजित नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में उत्तराखंड की बेटी मेनका गुंज्याल ने अपना जलवा दिखाया. हिमाचल प्रदेश के जीभि/जलोरी पास घाटी में आयोजित ओपन नेशनल स्की चैंपियनशिप में पिथौरागढ़ जिले के धारचूला विकास खंड के ग्राम पंचायत गूंजी निवासी मेनका गुंज्याल ने वर्टिकल रेस में स्वर्ण पदक जीता. इसका आयोजन जीभि वेली पर्यटन विभाग ने हिमांचल सरकार के सहयोग से किया है. मेनका गुंज्याल ने इससे पूर्व 8- 9 मार्च को विंटर गेम्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित ओली में हुए नेशनल स्कीइंग माउंटेनिंग प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया था.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में टहलने निकले पति-पत्नी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत: अज्ञात वाहन की टक्कर से रिंग रोड किनारे मिले शव, परिजनों में मचा कोहराम

इसी वर्ष 22 से 25 फरवरी को भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित चतुर्थ खेलो इंडिया प्रतियोगिता में कश्मीर के गुलमर्ग में आयोजित नेशनल स्कीइंग पर्वतारोहण स्प्रिंट रेस में गोल्ड पदक प्राप्त किया. इसी प्रतियोगिता में उन्होंने स्कीइंग पर्वतारोहण वर्ट रेसिंग में रजक पदक प्राप्त किया था. दो माह के भीतर तीन नेशनल प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने के बाद मेनका गुंजल का इस क्षेत्र में कद बढ़ गया है. इसकी सूचना मिलते ही उत्तराखंड में खुशी की लहर दौड़ गई है. सीमांत वासी अपनी बेटी के प्रदर्शन पर बेहद प्रसन्नचित हैं. जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने कहा उत्तराखंड सरकार को इस होनहार इस स्कीयर को आगे बढ़ाने के लिए आगे आना चाहिए.

यह भी पढ़ें 👉  'हर घर तिरंगा' अभियान: राजकीय महाविद्यालय सतपुली में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने रंग-बिरंगी आकृतियों से बिखेरी राष्ट्रप्रेम की छटा
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  गुरुड़ाबांज महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित, हर्षिता आर्य और किरण ने मारी बाजी

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें