अभी तक हाथियों की गर्जना से परेशान ग्रामीणों को अब बाघ की दहाड़ ने डराया

Till now the roar of the tiger scared the villagers troubled by the roar of elephants

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,लालकुआ।हल्दूचौड़ क्षेत्र में जंगल से सटे गांव में अभी तक हाथियों की गर्जना को झेल रहे ग्रामीण अचानक बाघ की दहाड़ से दहशत में आ गए हैं।तराई केंद्रीय वन प्रभाग के जंगल से सटे गांव हरिपुर भांदेव में बाघ की चहलकदमी से लोगों में जबरदस्त दहशत व्याप्त है। क्षेत्र में अचानक भाग की दस्तक से हरकत में आए वन विभाग अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क व समूह में चलने की हिदायत दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार प्रातः गांव में घर के नजदीक गन्ना छिल रहे ग्रामीणों द्वारा बाघ देखे जाने से लोग सहमे हुए हैं। ग्रामीण दिनेश बमेटा ने बताया कि गुरुवार रात बाघ ने गांव के ओम प्रकाश सिंह व जगदीश बमेटा के घर के पास से उनके पालतू कुत्तों को निवाला बनाया और शुक्रवार प्रातः गन्ना छिल रहे लोगों ने गन्ने के खेत में उक्त बाघ को देखकर भागकर अपनी जान बचाई।दहशत जदा ग्रामीणों के शोर मचाने पर एकत्रित ग्रामीणों ने मामले से वन विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया किंतु उनके मौके में पहुंचने से पहले ही शोरगुल सुनकर बाघ पास ही स्तिथ जंगल में घुस गया। ग्रामीणों के अनुसार सांझ ढलते ही यहां रोज किसी न किसी के अहाते में बाघ की आवाजाही देखी जा रही है ।
वन क्षेत्राधिकारी उमेश आर्य ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा बाघ की सूचना मिली थी, जिससे वन स्टाफ ने मौके पर जाकर देखा तो वहां पर बाघ के होने की कोई पुष्टि नहीं हुई है किंतु बाघ के पग चिन्ह दिखाई पड़े हैं।ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह देने के साथ ही जल्द ड्रोन के माध्यम से सर्च आपरेशन चलाकर रिहायशी क्षेत्र में बाघों की आवाजाही पर अंकुश लगाने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
इधर बाघ की सूचना पर मौके पर पहुंचे वन दरोगा नवीन रैकवाल डिप्टी रेंजर तपन सरकार फारेस्टर संतोष सिंह भंडारी वन रक्षक संपूर्णा नंद कंडवाल समेत वन महकमे की टीम ने लगभग 1घंटे तक सर्च आपरेशन चलाया किंतु पद चिन्हों के अलावा कोई मूवमेंट नही मिल पाया इधर कई दिनों से हाथियों के बाद अब बाघों की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है ।ग्रामीणों ने वन विभाग के उच्चाधिकारियों से जंगली जानवरों के निरंतर बढ़ते आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  कमलेश चंदोला ने लालकुआं से 2027 के लिए रखा विकास का खाका: बिंदुखत्ता को 'राजस्व ग्राम' का दर्जा दिलाना पहली प्राथमिकता