तो क्या भारत में भी बिक रहा है चीन का नकली लहसुन, इन तरीकों से करें पहचान

खबर शेयर करें -

नकली खिलौने या वस्तुएं तो आपने भी सुनी होंगी अब कच्चे सब्जियां फल जैसी चीज़ें भी नकली आने लगी हैं. हाल ही में वायरल एक वीडियो में चीन की ओर से नकली लहसुन बनाने की बात कही गई थी. अब अमेरिकी सीनेटर रिक स्कॉट ने चीन से आयात हुए लहसुन के जरिए राष्ट्रीय सुरक्षा पर हुए प्रभाव की सरकारी जांच की मांग की है.

रिपब्लिकन सीनेटर रिक स्कॉट ने लहसुन के बनाने के तरीकों का हवाला देते हुए दावा किया है कि चीनी लहसुन असुरक्षित है. रिक स्कॉट ने इसकी शिकायत पत्र के जरिए की, उन्होंने वाणिज्य सचिव को पत्र लिखा. बता दें कि चीन ताजा लहसुन देने में दुनिया का सबसे बड़ा निर्यातक है. अमेरिका इसका मेन उपभोक्ता है.

यह भी पढ़ें 👉  प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति: महिला विंग के नए नेतृत्व पर मंथन तेज; जल्द होगी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा

लेकिन ये बिजनेस पिछले कई सालों से विवादों के घेरे में है. अमेरिका ने चीन पर आरोप लगाया है कि उसने लागत से कम कीमत पर लहसुन को बाजार उतारा है. सीनेटर स्कॉट ने कई तरह के लहसुन के बारे में भी बताया. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि नकली लहसुन कैसे पहचानें.

यह भी पढ़ें 👉  प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति: महिला विंग के नए नेतृत्व पर मंथन तेज; जल्द होगी प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा

नकली लहसुन एकदम सफेद होता है. -कोई दाग-धब्बे नजर नहीं आता. -लहसुन को पलट कर देखें, निचले हिस्से में दाग हैं तो ये असली हैं. -पीछे से भी बिल्कुल सफेद है तो नकली है. चीन में तैयार हो रहे नकली लहसुन पर वायरल वीडियो में बताया गया था कि इसे बनाने के लिए साफ पानी की बजाय नाली के पानी का इस्तेमाल होता है. ऐसे इसलिए किया जाता है कि लीड या बाकी मेटल के जरिए जल्द तैयार हो सके. लहसुन को सफेद बनाने के लिए इसपर क्लोरीन से ब्लीच होती है.