सोशल मीडिया बनी आत्महत्या की वजह, नवविवाहिता ने लगाई फांसी, जानें मामला

खबर शेयर करें -

हरिद्वार: धर्मनगरी में शादी के महज छह माह के भीतर नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नविवाहिता और उसके पति के बीच झगडे़ का कारण सोशल साइट्स थी, जिसे लेकर विवाद हुआ. जिससे नाराज पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. वहीं, लड़की के परिजनों ने सुसराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है.

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के उफान और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का नंदन दुर्गापाल ने किया निरीक्षण; कहा- "अस्थाई पैचवर्क नहीं, बिंदुखत्ता को चाहिए स्थाई समाधान"

घटना ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की धीरवाली इलाके का है. जहां नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. विवाहिता का पति लक्सर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में बतौर सहायक प्रबंधक के तौर पर तैनात है. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच शनिवार रात झगड़ा हुआ था.

यह भी पढ़ें 👉  बालाजी महाराज के जयकारों से गूंजा काशीपुर, आस्था के सैलाब में निकली विराट शोभायात्रा

यह भी पढ़े 👉 घर के बाहर बैठकर बातचीत कर रहे थे 3 दोस्त, अचानक हुआ कुछ ऐसा.. उजड़ गए परिवार

एसएसआई ज्वालापुर नितेश शर्मा ने बताया कि डॉ. शरद कुमार चौहान निवासी धीरवाली ने बताया कि उनकी पुत्रवधु राजश्री (22) पत्नी वैभव चौहान ने पंखे से लटक कर जान दे दी. हालांकि राजश्री के परिजन उसे अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. राजश्री बिजनौर की रहने वाली है और छह माह पहले ही उसकी शादी वैभव चौहान से हुई थी.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी RTO कार्यालय में दो कर्मचारियों के विवाद के बाद फायरिंग: अलमारी में लगी गोली, दफ्तर में मचा हड़कंप, आरोपी कर्मचारी फरार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad