एसओजी और किच्छा थाना पुलिस ने दो किलो से ज्यादा की अफीम के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

एसओजी और किच्छा थाना पुलिस ने यूपी के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से दो किलो से ज्यादा की अफीम बरामद की है. फिलहाल, तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी को सीज कर दिया गया है. जबकि, आरोपी को कोर्ट में पेश कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है. आरोपी अफीम की खेप बरेली से लाकर उधम सिंह नगर जिले में सप्लाई करने आया था.

यह भी पढ़ें 👉  यूकेडी के केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन सिंह बिष्ट ने लालकुआं विधानसभा और समस्त देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी: एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कल देर रात किच्छा पुलिस और एसओजी टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी जुनेजा फार्म के पास एक बिना नंबर की स्कूटी आती हुई दिखाई दी. पुलिस को देख स्कूटी सवार स्कूटी को घुमाकर भागने लगा, लेकिन उसकी ये कोशिश असफल रही और पुलिस ने शक होने पर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: एयरटेल पेमेंट बैंक के कलेक्शन एजेंट से 12.60 लाख की लूट, बच्चों को गोली मारने की धमकी देकर बदमाश फरार

आरोपी के कब्जे से दो किलो 34 ग्राम अफीम बरामद: उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर स्कूटी की डिग्गी से नंबर प्लेट और एक कट्टे से 2 किलो 34 ग्राम अफीम बरामद हुई है. वहीं, पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहमद आरिस निवासी ग्राम उनहैन जागिर बहेड़ी (यूपी) बताया.

आरोपी ने बताया कि वो बरेली निवासी मुनिस से अफीम की खेप खरीद कर ला रहा था, जिसे वो यूएस नगर जिले में ऊंचे दाम पर बेचने आया था. वहीं, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया. जिसे जेल भेज दिया गया है. साथ ही उसके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट पर अभद्र टिप्पणी से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश, कार्रवाई न होने पर दी धरने की चेतावनी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad