एसओजी की टीम ने सट्टेबाज को हजारों रुपए की नकदी के साथ रंगे हाथों किया गिरफ्तार

सट्टेबाजों पर अब एसओजी की नजर

खबर शेयर करें -

काशीपुर। एसओजी की टीम ने
सट्टे की अवैध खाई बाड़ी में लिप्त एक युवक को रंगे हाथों दबोचने में सफलता हासिल की है टीम ने उसके कब्जे से हजारों की नगदी भी बरामद की है। जिसको पूछताछ के बाद गैंबलिंग एक्ट के तहत जेल भेज दिया ।

यह भी पढ़ें 👉  पांडे का राम प्रेम बना सियासी चर्चा का सबब, जन्मदिन समारोह में गर्मजोशी से मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक पारा

प्राप्त सूचना के अनुसार मोहल्ला बांसफोड़ान निवासी नाजिम अली पुत्र फरीद अली पिछले लंबे समय से अवैध सट्टे की खाई बाड़ी में लिप्त है इसी सूचना पर हरकत में आई एसओजी टीम ने सैयद बाबा की मजार के पास संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त सटोरियों को धर दबोचा। तलाशी में उसके कब्जे से 8180 रुपयों के अलावा पेन सट्टे की पर्ची गत्ते का टुकड़ा आदि बरामद हुआ। आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार सटोरिया का 13 गैंबलिंग एक्ट के तहत चालान कर दिया। पकड़ने वाली पुलिस टीम में जिले के एसओजी प्रभारी उप निरीक्षक कमलेश भट्ट, प्रभारी एसओजी काशीपुर उप निरीक्षक रविंद्र सिंह बिष्ट, काॅन्स्टेबल दीपक कठैत ,विनय कुमार ,दीवान बोरा,कैलाश तोमक्याल,जरनैल सिंह आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बारिश का कहर: हवालबाग के उडयूडा में मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  64 के हुए राम, जन्मदिन पर मंदिरों में नवाया शीश, क्षेत्र में सुख-शांति की करी प्रार्थना; बधाई देने वालों का लगा तांता