एसपी विजिलेंस रेनू लोहनी ने पति पर जानलेवा हमला करने का करवाया मुकदमा दर्ज, तलवार से हमला करने का आरोप

खबर शेयर करें -

देहरादून: विजिलेंस में तैनात एसपी रेनू लोहानी ने अपने डॉक्टर पति के खिलाफ जानलेवा सहित अन्य धाराओं में कोतवाली पटेल नगर में 17 मई को मुकदमा पंजीकृत करवाया है. एसपी रेनू लोहानी के पति दून मेडिकल कॉलेज में डेंटल विभाग के एचओडी हैं. पुलिस अधिकारी से जुड़ा मामला होने के कारण हर पहलुओं को बारीकी से जांच की जा रही है.

बता दें 17 मई को एसपी विजिलेंस रेनू लोहानी ने कोतवाली पटेल नगर में शिकायत दर्ज कराई कि उनके पति डॉक्टर अमित शाह दून मेडिकल कॉलेज में डेंटल विभाग के एचओडी हैं. 17 मई को एसपी को नैनीताल जाना था. वह अपने ऊनी कपड़े लेने के लिए ससुर डीएल शाह के साथ मेडिकल कॉलेज परिसर में सरकारी आवास में गई. वहां पहुंची तो पति अमित शाह घर में मौजूद थे. एसपी ने अपने पति से ऑफिस नहीं जाने के लिए पूछा तो पति को गुस्सा आ गया. अमित शाह ने आपा खोते हुए पिता से गाली गलौज शुरू कर दी. जब एसपी ने रोकना चाहा तो अमित शाह ने उनके साथ भी गाली गलौज शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रभार का 4 साल पुराना विवाद फिर गरमाया: कनिष्ठ को प्रभार देने पर CEO ने दिए कार्रवाई के निर्देश

एसपी रेनू लोहानी ने आरोप लगाया कि उनके पति ने पहले गुस्से से उन पर हमला किया. उसके बाद बाल पकड़कर घसीटते हुए उन्हें कमरे से बाहर ले आए. इसके बाद कमरे में रखी तलवार निकालकर जान से मारने की नीयत से उन पर हमला भी किया. एसपी किसी तरह अपनी जान बचाकर एक कमरे में चली गई. वहां से एसपी सिटी को मदद के लिए फोन किया, लेकिन, तब तक अमित शाह घर से चला गया था.

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत के पाटी में दर्दनाक सड़क हादसा: सामने से आ रहे वाहन को पास देते समय 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, बिजली विभाग के कर्मचारी और मिस्त्री की मौत

इसके बाद एसपी रेनू लोहानी ने मदद के लिए डॉक्टर अनिल जोशी को बुलाया. जब तक वह पहुंचे तब तक एसपी रेनू लोहानी बेहोश हो चुकी थी. एसपी की तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेल नगर में पति अमित शाह के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया. दूसरी ओर पति अमित शाह ने कोर्ट से अग्रिम जमानत मांगी है, जो मंजूर हो गई.एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया 17 मई को यह मुकदमा पंजीकृत हुआ है. एसपी ने अपने पति के खिलाफ थाना पटेल नगर में मुकदमा पंजीकृत करवाया है. इसमें 307,504,506 और 323 एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है. इस मामले में विवेचना पटेल नगर थाना स्तर पर चल रही है. घटना के संबध में हर पक्ष की बारीकी से जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में बर्थडे पार्टी के बहाने दो युवकों का अपहरण: जंगल में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad