सेंचुरी पेपर मिल के वरिष्ठ अधिकारी एपी पांडे बने भारतीय उद्योग परिषद के उत्तराखंड इकाई के विशेष आमंत्रित सदस्य

खबर शेयर करें -

लालकुआं: भारतीय उद्योग परिषद की उत्तराखंड इकाई ने सेंचुरी पेपर मिल के वरिष्ट अधिकारी अरुण प्रकाश पाण्डेय को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनित किया है, जिसपर मिल के अधिकारियों व कर्मचारियों ने खुशी का इजहार किया है।

विश्व व्यापार परिषद के अधीन कार्य करने वाली संस्था भारतीय व्यापार परिषद देश के विभिन्न क्षेत्रों में उद्योगों के विकास के लिए अनुकूल वातारण बनाने व बनाए रखने के लिए कार्य करता है। इसके अलावा सरकार से सामज्य बनाकर विभिन्न क्षेत्रों में उद्योगो को स्थापित कर रोजगार व क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास करता है। भारतीय व्योपार परिषद (सीआईआई) की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने सेंचुरी पेपर मिल के वरिष्ठ अधिकारी अरुण प्रकाश पांडे को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया है। साथ ही उम्मीद जताई है कि वह सरकार के साथ सामंजस्य बैठा कर उत्तराखंड में उद्योगों के विकास व उनके अनुकूल माहौल बनाने का कार्य करेंगे। श्री पांडे के सीआईआई के विशेष आमंत्रित सदस्य बनने पर सेंचुरी पेपर मिल के तमाम अधिकारियों व कर्मचारियों ने खुशी का इजहार किया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में लोकपर्व सातूं-आठूं (गौरा महोत्सव) की धूम: धार्मिक अनुष्ठानों और झोड़ा-चांचरी के साथ महिलाएं मना रही उत्सव