एसएससी ने रद्द की सेलेक्‍शन पोस्‍ट फेज 9 भर्तियां

खबर शेयर करें -

स्‍टाफ सेलेक्‍शन कमीशन (SSC) ने सेलेक्‍शन पोस्‍ट फेज 9 भर्तियों को रद्द कर दिया है। इसके बारे में आधिकारिक वेबसाइट Ssc.Nic.In पर नोटिस जारी किया है। SSC के नोटिफिकेशन के मुताबिक, कोयला मंत्रालय में लीगल असिस्‍टेंट (लेवल-6) ग्रुप B नॉन गजेटेड पदों पर भर्ती होने वाली थी, जिसको रद्द कर दिया गया है। इसके संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
यह भी पढ़े 👉 20, 21 और 27 नवंबर को पीओ प्रीलिम्स परीक्षा, जानिए एग्जाम पैटर्न
3261 पदों पर होने वाली थी भर्ती
SSC Selection Post Phase 9 भर्ती के जरिए केंद्र सरकार के 271 विभागों में 3261 रिक्त पदों पर वैकेंसी जारी गई थी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अक्‍टूबर, 2021 तय की गई थी। इस भर्ती के लिए जिन उम्‍मीदवारों ने आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस देखें।SSC CGHS भर्ती हो चुकी है रद्द:—
स्‍टाफ सेलेक्‍शन कमीशन ने इससे पहले SSC CGHS जबलपुर में मेडिकल लेबोरेट्री टेक्‍नोलॉजिस्‍ट की भर्ती रद्द किया था। वहीं आयोग ने SSC कंजर्वेशन ऑफिसर भर्ती के लिए निर्धारित योग्‍यता शर्तों में बदलाव कर दिया था। इसमें आयोग ने 10वीं पास के बजाय भर्ती को 12वीं पास उम्मीदवार के लिए सीमित कर दिया था। अब SSC Selection Post Phase 9 भर्ती को प्रशासनिक कारणों से रद्द किया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं का चुनावी दंगल: कद्दावर चेहरों की लंबी फेहरिस्त के बीच 'जनता के दिल की पसंद' पर टिकी निगाहें
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं का चुनावी दंगल: कद्दावर चेहरों की लंबी फेहरिस्त के बीच 'जनता के दिल की पसंद' पर टिकी निगाहें