टीआई को डयूटी में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने किया लाइन हाजिर
रुद्रपुर : लाइन हाजिर शब्द अंग्रेजों के जमाने का है मगर है बड़ा काम का। खासकर आला अफसरों के लिए। कहीं बड़ी घटना हो जाए और पब्लिक का दबाव बढ़े तो इसका इस्तेमाल सुकून देता है। जिले के कप्तान को और पब्लिक को भी। पब्लिक यह सोचकर सुकून महसूस करती है कि कार्रवाई हो गई और उनके इसी सुकून से अफसर खुश हो जाते हैं।

इसी कड़ी में रुद्रपुर में टीआई नरेंद्र मेहरा को डयूटी में लापरवाही बरतने पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने लाइन हाजिर कर दिया है। शनिवार को एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने इंदिरा चौक स्थित यातायात कार्यालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान कार्यालय में उन्हें काफी अनियमितता मिली। जिस पर एसएसपी ने कार्यालय में मौजूद उप निरीक्षक और कांस्टेबलों को फटकार भी लगाई थी। इसके अलावा शहर की यातायात व्यवस्था भी नही सुधर पाई थी। साथ ही ट्रैफिक इंसपेक्टर कार्यों में लापरवाही बरत रहे थे। इसे गंभीरता से लेते हुए एसएसपी दलीप सिंह ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर नरेंद्र मेहरा को लाइन हाजिर कर दिया है।
यह भी पढ़े 👉 हल्द्वानी के सोनू हत्याकांड में मृतक की पत्नी का प्रेमी गिरफ्तार, पत्नी से दूर रहने को कहा तो कर दी हत्या
बता दें कि लाइन हाजिर का मतलब है पुलिस लाइन में स्थानांतरण। बस इससे ज्यादा कुछ नहीं। यह वैसा ही है जैसे एक थाने से दूसरे थाने, एक चौकी से दूसरी चौकी तबादला हो या फिर एक जिम्मेदारी से दूसरी जिम्मेदारी सौंप दी जाए।

