एसएसपी नैनीताल ने गौला एवं नन्धोंर में खनन से जुड़े वाहनों के फर्जी इंश्योरेंस मामले में एक एक वाहन की जांच करने की कही बात

खबर शेयर करें -

लालकुआं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने लालकुआं कोतवाली का निरीक्षण करते हुए कोतवाली परिसर में चल रहे निर्माण कार्यो का जहां जायजा लिया, वहीं कोतवाली क्षेत्र में सर्विलांस सिस्टम को और मजबूत करने तथा सफाई व्यवस्था पुख्ता रखने के सख्त निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसएसपी मीणा ने कहा कि गौला एवं नंदौर नदी में खनन कार्य करने वाले वाहनों के फर्जी इंश्योरेंस मामले में पुलिस प्रशासन फर्जी इंश्योरेंस वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ धोखाधड़ी वाले मुकदमे में कार्रवाई करेगा, उन्होंने कहा कि फर्जी इंश्योरेंस करने वालों ने जहां राजस्व का भारी नुकसान किया, वहीं दुर्घटना होने पर क्लेम की संभावनाओं को भी नुकसान पहुंचाया, ऐसे फर्जी इंश्योरेंस वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन सख्त एक्शन लेते हुए इन नदियों से जुड़े एक-एक वाहन की जांच करेगा। इस दौरान एसएसपी ने कहा कि कोतवाली क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने, ड्यूटी रजिस्टर को मेंटेन रखने तथा सर्विलेंस सिस्टम को और अधिक मजबूत रखने के अधीनस्थ कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं, पुलिस कप्तान ने कहा कि लालकुआं कोतवाली को सुंदर एवं सुसज्जित स्वरूप प्रदान किया जाएगा, इस मौके पर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा और वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा सहित तमाम पुलिस कर्मी मौजूद थे।
*श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल* द्वारा आज कोतवाली लालकुआं का औचक निरीक्षण किया गया। थाने में उपलब्ध ड्यूटी रजिस्टर को चेक किया गया तो उसमे डे अफसर की ड्यूटी नहीं लगाई गई थी। कोतवाली लालकुआं के SSI प्रकाश सिंह मेहरा को डे अफसर की ड्यूटी न लगाए जाने पर लापरवाही बरतने के लिए तत्काल प्रभाव से लाईन हाजिर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में रिंग रोड अंडरपास पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की दर्दनाक मौत, पति घायल व बच्चा बाल-बाल बचा

*श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल* द्वारा आज कोतवाली लालकुआं का औचक निरीक्षण किया गया। थाने में उपलब्ध ड्यूटी रजिस्टर को चेक किया गया तो उसमे डे अफसर की ड्यूटी नहीं लगाई गई थी। कोतवाली लालकुआं के SSI प्रकाश सिंह मेहरा को डे अफसर की ड्यूटी न लगाए जाने पर लापरवाही बरतने के लिए तत्काल प्रभाव से लाईन हाजिर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर के दो प्रधान आबकारी निरीक्षकों का पिथौरागढ़ तबादला: दीपक दुबे को धारचूला और संतोष लोहनी को मुनस्यारी भेजा गया
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता के भास्कर जोशी ने बिना कोचिंग पाई बड़ी कामयाबी: AAI में चयन के बाद पंतनगर एयरपोर्ट पर बने जूनियर एग्जीक्यूटिव