एसएसपी नैनीताल ने 6 निरीक्षक और 2 उप निरीक्षकों का किया तबादला
हल्द्वानी: आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड पुलिस विभाग में तबादलों का दौर जारी हैं. इसी कड़ी में नैनीताल एसएसपी प्रीति प्रियदर्शी ने 8 निरीक्षक समेत उप निरीक्षकों का तबादला किया है.

इन इंस्पेक्टरों और सब इंस्पेक्टरों का हुआ तबादलाः
- निरीक्षक संजय सिंह गर्ब्याल पुलिस लाइन नैनीताल से प्रभारी निरीक्षक थाना भवाली भेजा गया है.
- निरीक्षक अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक थाना हल्द्वानी से प्रभारी निरीक्षक थाना रामनगर भेजा गया है.
- निरीक्षक हरेंद्र सिंह चौधरी प्रभारी साइबर सेल से प्रभारी निरीक्षक थाना हल्द्वानी भेजा गया.
- निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी प्रभारी चुनाव प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना मल्लीताल भेजा गया.
- निरीक्षण उमेश कुमार मलिक पुलिस लाइन नैनीताल से प्रभारी साइबर सेल/एटीटीएफ/ एफटीएफ बनाया गया.
- निरीक्षक डीआर वर्मा पुलिस लाइन नैनीताल, थाना मल्लीताल से प्रभारी चुनाव प्रकोष्ठ बनाया गया.
- उप निरीक्षक कविंद्र शर्मा थानाध्यक्ष मुखानी से बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी भेजा गया.
- उप निरीक्षक दीपक बिष्ट प्रभारी चौकी लामाचौड़ से थानाध्यक्ष मुखानी भेजा है.

