राजू अनेजा, लालकुआं। तराई पूर्वी वन प्रभाग की एसओजी तथा कुमाऊं मंडल पुलिस की एसटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चला कर एक अंतराज्यीय हाथी दांत तस्कर को हाथी के दो दांतों के साथ रंगे हाथों जंगल से दबोचने में सफलता प्राप्त की है, वन विभाग एवं पुलिस की टीम ने उक्त तस्कर के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करते हुए मामले में तफ्तीश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तराई पूर्वी वन विभाग हल्द्वानी के एसओजी प्रभारी नवीन सिंह रैक्वाल और एसटीएफ कुमाऊं के निरीक्षक पावन स्वरूप, उप निरीक्षक विनोद जोशी तथा विपिन जोशी की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बनबसा-चकरपुर मार्ग में एक वन्य जीव तस्कर कोई बड़ी घटना करके भागने वाला है, इसके बाद दोनों विभागों की संयुक्त टीम ने सामंजस्य के साथ सुरागरसी करते हुए अपना जाल बिछाया, तथा चकरपुर बनबसा मार्ग पर स्टाफ सेंटर के पास मोटरसाइकिल खड़ी कर किसी का इंतजार कर रहे संदिग्ध व्यक्ति को दबोच कर उसकी तलाशी ली तो मोटरसाइकिल संख्या:- यूके 06 वाई- 83 47 में सवार के पास हाथी के दांत दिखने वाली जैसी संदिग्ध वस्तु बरामद हो गई, सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम उत्तम सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी ग्राम नोंगवां नाथ थाना खटीमा जिला उधम सिंह नगर बताया, साथ ही कहा कि उसे बरसात के समय उक्त हाथी दांत जंगल में पड़े मिले थे। एसओजी और एसटीएफ की टीम ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए उक्त आरोपी को खटीमा रेंज के सुपुर्द कर दिया।
एसटीएफ कुमाऊं के उप निरीक्षक विपिन जोशी के अनुसार आरोपी अंतराज्यीय वन्य जीव तस्कर है, एसटीएफ को उसके द्वारा लंबे समय से नेपाल, उत्तर प्रदेश और भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में वन्य जीव के अंगों की तस्करी करने के इनपुट मिल रहे थे, तथा लंबे समय से वह उक्त तस्कर की तलाश में जुटे हुए थे। और आज सफलता हाथ लग गई।
तराई पूर्वी वन प्रभाग के एसओजी प्रभारी नवीन सिंह रैक्वाल ने बताया कि पकड़े गए वन्य जीव तस्कर से गहन पूछताछ चल रही है, प्रथम दृष्टिया पकड़े गए दो हाथी दांत मादा हाथी के लग रहे हैं, जिसकी उम्र लगभग 10 से 15 वर्ष के बीच हो सकती है, उन्होंने बताया कि फिलहाल जांच टीम आरोपी से यह पूछताछ करने में भी जुटी हुई है कि कहीं उसने हाथी की हत्या करके दांत हासिल तो नहीं किये, इसकी पुलिस और वन विभाग द्वारा जांच की जा रही है। साथ ही उसका मोबाइल और मोटरसाइकिल भी जप्त कर लिए गए हैं।
ताजा खबर
- कमलेश चंदोला की बढ़ती सक्रियता से गरमाई लालकुआं की सियासत
- आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा बनाएगी हैट्रिक, लालकुआं में भी तीसरी बार खिलेगा कमल : कमलेश चंदोला
- काशीपुर की बीमार स्वास्थ्य व्यवस्था को मिली डॉक्टरों की ‘डोज’, चेस्ट विशेषज्ञ समेत छह वरिष्ठ चिकित्सकों की काशीपुर में तैनाती
- 23 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, नए युग के संकल्प के साथ बढ़ा श्रीराम संस्थान
- रुद्रपुर: एचपी पेट्रोल पंप पर मिलावटी तेल का हंगामा, ईंधन भराते ही रास्ते में बंद हुए कई वाहन, जांच शुरू
- चच्चा ग्राम प्रधान हैं, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा’… दबंग मुस्लिम युवक पर युवती ने छेड़छाड़, विरोध करने पर अगवा करने की धमकी देने का लगाया आरोप
- नैनीताल में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना: प्राकृतिक जलस्रोत हुए रिचार्ज, सैलानियों की आमद घटने से होटल के दाम गिरे
- उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: दरों में 50% बढ़ोतरी का प्रस्ताव, मनमाने बिल पर उपभोक्ता आयोग सख्त
- इधर मानसून ने दी दस्तक, उधर निगम ने संभाली कमान; ‘ऑपरेशन जलनिकासी’ को लेकर जेसीबी संग उतरा नाला गैंग
- अवर अभियंता हरिश्चंद्र अवस्थी को भावभीनी विदाई: नैनीताल आंचल दुग्ध संघ में मनाया गया सम्मान समारोह, 39 वर्षों की सेवाएं की गईं याद

