किच्छा में छात्र ने फंदा लगाकर मौत को गले लगाया, इंस्टाग्राम पर वायरल किया सुसाइड नोट का वीडियो

खबर शेयर करें -

किच्छा : किच्छा निवासी एक युवक ने साथियों द्वारा परेशान करने पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने से पूर्व युवक द्वारा इंस्टाग्राम पर सुसाइड नोट वायरल किया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त समाचार के अनुसार किच्छा के वार्ड नं. 20 इंदिरानगर सिरोलीकला निवासी वसीम कुरेशी ( 19 वर्ष ) पुत्र सलीम कुरेशी बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र था। गुरुवार तड़के उसने अपने कमरे के सामने ही बनी गौशाला में रस्सी का फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। प्रातः परिजनों की नजर गौशाला पर पड़ी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वसीम फांसी के फंदे पर लटका हुआ था । उन्होंने आनन फानन में वसीम को नीचे उतारा। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की आफत: कुमाऊं में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर, देहरादून समेत 9 जिलों में भारी बारिश का 'यलो अलर्ट'

सूचना पर पहुँची पुलभट्टा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पता चला है कि फांसी के फंदे पर लटकने से पूर्व वसीम ने एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। जिसमें वसीम ने अपनी मौत के लिए शिकारपुर बाजपुर व रामपुर टांडा के दो युवकों पर उसका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। साथ ही उन दोनों युवकों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में अतिक्रमण पर प्रशासन का चाबुक: विश्वकर्मा मार्केट की 20 दुकानों पर चला बुलडोजर, व्यापारियों ने सामने खड़े होकर किया हंगामा

वीडियो की जानकारी मिलने पर पुलिस ने वसीम का मोबाइल कब्जे में लेकर युवकों की तलाश शुरू कर दी है। युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के यूसीएफ कॉम्प्लेक्स में ध्वस्तीकरण पर उपखनिज खनन की शिकायत: एसडीएम रेखा कोहली ने किया औचक निरीक्षण, परियोजना प्रबंधक तलब
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad