हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में एडमिशन को लेकर छात्र नेता और पुलिस में जमकर हुई झड़प, छात्रों पर लाठीचार्ज

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: कुमाऊं के सबसे बड़े हल्द्वानी के एमबीपीजी (MBPG) कॉलेज में एडमिशन को लेकर छात्र नेता पिछले कई दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, बहुत से छात्र अभी भी एडमिशन से वंचित हैं. इसको लेकर एमबीपीजी के छात्र नेताओं ने कॉलेज में जमकर बवाल किया. इस दौरान एक छात्र बोतल में डीजल लेकर छत पर चढ़ गया और आत्महत्या करने की कोशिश की. लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए डीजल की बोतल छीन ली. कॉलेज में काफी देर तक हंगामा चलता रहा. जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. जिसके बाद छात्र इधर-उधर भागने लगे.

यह भी पढ़ें 👉  बालाजी महाराज के जयकारों से गूंजा काशीपुर, आस्था के सैलाब में निकली विराट शोभायात्रा

इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी की गाड़ी को छात्र नेताओं ने रोक लिया और गेट पर ही धरना-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर छात्रों को तितर-बितर किया. लाठीचार्ज में 1 छात्र नेता की सर में चोट लगी है. जबकि कुछ छात्रों के कपड़े भी फटे हैं.

यह भी पढ़े 👉 हर घर जाकर झंडे लगाएगी उत्तराखंड कांग्रेस ,पार्टी की नीतियों से कराएगी रूबरू

छात्र नेताओं का कहना है कि पिछले कई दिनों से एडमिशन को लेकर कालेज प्रशासन से उनके द्वारा मांग की जा रही है. लेकिन कॉलेज प्रशासन एडमिशन से वंचित छात्रों को एडमिशन नहीं दे रहा है. छात्र नेताओं का कहना है कि बहुत से छात्र ऐसे हैं जो दूरदराज से आते हैं और उनका एडमिशन नहीं हो पा रहा है. अपनी मांगों को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं. जिस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर छात्रों के साथ उत्पीड़न करने का काम किया है.

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के उफान और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का नंदन दुर्गापाल ने किया निरीक्षण; कहा- "अस्थाई पैचवर्क नहीं, बिंदुखत्ता को चाहिए स्थाई समाधान"

छात्र नेता अभी भी कॉलेज के गेट पर धरने पर बैठे हुए हैं. धरना-प्रदर्शन के चलते एनएच हल्द्वानी-नैनीताल काफी देर तक जाम रहा. पुलिस प्रशासन की टीम छात्रों को मनाने में जुटी हुई है. लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं. सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह, एसपी सिटी जगदीश चंद्र मौके पर मौजूद छात्रों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी में लापता बिंदुखत्ता निवासी राम सिंह का शव गौलापार के पास मिला: 24 घंटे बाद SDRF ने किया बरामद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad