काशीपुर से स्कूल के बच्चों को मुरादाबाद प्रेम वंडरलैंड पिकनिक मनाने के लिए जा रही स्कूल की बस रास्ते में पलटी, दुर्घटना में बस में सवार परिचारिका की मौत तथा कई बच्चे हुए घायल

The school bus going from Kashipur to Moradabad for a picnic in Prem Wonderland overturned, the hostess in the bus died in the accident and many children were injured

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। काशीपुर से मुरादाबाद प्रेम वंडरलैंड पिकनिक मनाने जा रही स्कूल की बस पलटने से बस में सवार विद्यालय की परिचारिका की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को काशीपुर क्षेत्र के अकाल तख्त अकेडमी द्वारा विद्यालय के बच्चों को स्कूल बस से मुरादाबाद स्थित प्रेम वंडरलैंड मैं पिकनिक बनाने के लिए ले जाया जा रहा था इसी दौरान दढ़ियाल क्षेत्र के आसपास बस के सामने अचानक एक महिला आ गई जिसे बचाने के प्रयास में बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई और चीख पुकार मच गई तथा बस में सवार बच्चे मदद के लिए चिल्लाने लगे मदद की आवाज सुनकर आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी तथा बस में से बच्चों को निकालने का कार्य शुरू किया गया दुर्घटना में बस में सवार विद्यालय की परिचारिका बबली 25 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं एक शिक्षिका रोमा शर्मा के अलावा स्कूल की छात्रा गुरजोत कौर, अवनीत कौर तथा मु जुनैद घायल हो गए। सभी घायलों नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार जारी है। वही मृतका चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बबली का पोस्टमार्टम रामपुर जनपद में घटित होने की वजह से वहीं होगा। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: कार्यालय में पुताई करने वाले शातिर पेंटर ने ही उखाड़ा था शटर, ₹3.17 लाख नकद और दस्तावेज बरामद
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर लालकुआं में भव्य गोष्ठी: "पत्रकारों के डर से देश छोड़ भागे थे अंग्रेज, पत्रकारिता ही देश की असली चौकीदार"—SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी