सुभाष स्टोन क्रेशर पर लगा 2 करोड़ से अधिक का जुर्माना, स्टोन क्रेशर हुआ सील

खबर शेयर करें -

लालकुआं : खनन विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अवैध खनन की शिकायत पर सुभाष स्टोन इण्डस्ट्रीज मोटाहल्दू में छापेमारी करते हुए अवैध खनन स्थल का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान जांच टीम ने देखा कि क्रेशर परिसर में अवैध गड्ढे खोदे गये थे, जिसका बारीकी से परीक्षण करने के बाद कार्रवाई की गई। जिसके तहत उत्तराखण्ड खनिज ( अवैध खनन, परिवहन एवं भण्डारण ) नियमावली 2021 एवं खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 के तहत 2,42,16,192 /- ( दो करोड़ बयालीस लाख सोलह हजार एक सौ बयानबे रुपए की धनराशि का जुर्माना डाला गया। तथा बार-बार अवैध खनन करने के कारण राजस्व विभाग एवं खनन विभाग द्वारा संयुक्त रुप से स्टोन क्रेशर के कन्ट्रोल रूम को सील बन्दी की कार्यवाही की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  शराबी पति ने बेरहमी से पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या: 4 मासूमों के सिर से उठा मां का साया, आरोपी फरार

 

उक्त कार्रवाई के दौरान खनन विभाग के खनिज मुहर्रिर विक्रम रौतेला, सर्वेक्षक विनोद बाराकोटी और नायाब तहसीलदार राजीव कुमार वर्मा सहित कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे

यह भी पढ़ें 👉  भावुक विदाई और प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हुआ सातूं-आठूं पर्व: बिंदुखत्ता में उमड़ा भक्ति का सैलाब, पारंपरिक झोड़ा-चांचरी ने मोहा मन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया फोटो से गुस्साए पिता ने दोस्त के साथ मिलकर 13 वर्षीय बेटी को अगवा कर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी