लालकुआं: ड्यूटी कर घर लौट रही युवती की अचानक मौत; बस में बैठने के दौरान बीच सड़क पर गिरी

खबर शेयर करें -

लालकुआं के पास स्थित मोटाहल्दू की मदरसन कंपनी में कार्यरत एक 21 वर्षीय युवती की शनिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक मौत हो गई। हल्द्वानी के लामाचौड़ (ईसाई नगर नंबर वन) निवासी रिमझिम पुत्री मनोहर लाल, अपनी ‘ए शिफ्ट’ की ड्यूटी पूरी करने के बाद दोपहर 2 बजे कार्ड पंच कर बाहर निकली थी। वह अन्य साथी कर्मचारियों के साथ सड़क पर बस में बैठने के लिए जा ही रही थी कि अचानक उसे चक्कर आया और वह सड़क पर गिर पड़ी। साथी महिला श्रमिकों ने उसे उठाया और कंपनी की गाड़ी से तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय (STH) हल्द्वानी पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

इस आकस्मिक घटना से कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। कंपनी के एचआर हेड सुभाष तिवारी ने बताया कि रिमझिम इसी वर्ष फरवरी माह में कंपनी में नियुक्त हुई थी। उसके परिवार में एक भाई और तीन बहनें हैं, जिनमें से एक बहन विवाहित है। इस दुखद समाचार से रिमझिम के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है, ताकि मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सके।

यह भी पढ़ें 👉  अवर अभियंता हरिश्चंद्र अवस्थी को भावभीनी विदाई: नैनीताल आंचल दुग्ध संघ में मनाया गया सम्मान समारोह, 39 वर्षों की सेवाएं की गईं याद

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर की बीमार स्वास्थ्य व्यवस्था को मिली डॉक्टरों की 'डोज', चेस्ट विशेषज्ञ समेत छह वरिष्ठ चिकित्सकों की काशीपुर में तैनाती

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें