एसएसपी के आदेश पर ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज

Case filed against in-laws on the order of SSP

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। पत्नी को मनाने ससुराल गए एक व्यक्ति को उसके ससुरालियों ने मारपीट कर उल्टे पांव वापस भेज दिया पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर आरोपी ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम जगतपुर पट्टी निवासी धर्म प्रकाश पुत्र रूप सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसका विवाह 24 मई 2021 को राखी पुत्री स्वर्गीय राजेंद्र सिंह निवासी महुआखेड़ागंज के साथ हुआ था। 20 अप्रैल 2022 को उसकी पत्नी लड़ झगड़ कर मायके चली गई। 16 सितंबर 2022 को लोगों ने सुलह समझौता करके उसकी पत्नी को ससुराल भेज दिया। किंतु उसके व्यवहार में बदलाव नहीं आया और झगड़ा करके अपनी मां के घर चली गई। 20 दिसंबर 2022 को वह अपनी पत्नी को बुलाने ससुराल गया तो ससुराल वालों ने गाली गलौज करते हुए जमकर मारपीट की। पीड़िता ने घटना की तहरीर आईटीआई थाने में दी। किंतु पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर आईटीआई थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रीठासाहिब जोड़ मेले में कुदरत का कहर: मूसलधार बारिश से लधिया-रतिया नदी में आया अचानक उफान; संगम पर स्नान कर रहे 70 से अधिक सिख श्रद्धालु रेस्क्यू, टला बड़ा हादसा
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: मतदाताओं को रिझाने में व्यस्त प्रत्याशी अपना ही वोट डालना भुला