दुःखद।ऋषिकेश के पास इलेक्ट्रिक गाड़ी के ट्रायल में दो रेंजरों समेत चार की दर्दनाक मौत ,वन महकमे में शोक की लहर

Painful death of four including two rangers in the trial of electric vehicle near Rishikesh, wave of mourning in the forest department

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, ऋषिकेश । उत्तराखंड के ऋषिकेश से एक दुखद खबर सामने आ रही है यहां एक गाड़ी का ट्रायल करते समय ऋषिकेश चीला मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो रेंजरों समेत 4 की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद वन महकमे  में शोक की लहर छाई हुई है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग के अधिकारी नई गाड़ी का ट्रायल कर रहे थे। तभी अचानक यह हादसा हो घटित गया। इस दर्दनाक हादसे में दो अधिकारियों की जान चली गई। वन्यजीव प्रतिपालक आलोक की नहर में गिरने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  विभाजन विभीषिका की स्मृति में जल उठे सैकड़ों दीप, पुरखों को नमन कर भावुक हुआ पंजाबी समाज

इस हादसे में वन क्षेत्र अधिकारी चीला शैलेश घिल्डियाल व वन क्षेत्राधिकार प्रमोद ध्यानी का हादसे में निधन होने की पुष्टि हुई है। एक अन्य वनकर्मी की भी मौत हुई है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई। वार्डन आलोक अभी लापता है, संभवतया वह चीला नहर में गिर गए  है जबकि पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नौटियाल घायल है। मृतक रेंजर शैलेश घिल्डियाल पीएमओ ऑफिस में सचिव पूर्व जिलाधिकारी मंगलेश घिल्डियाल के भाई हैं। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक गाड़ी का ट्रायल हुआ। जिसके बाद सभी लोग गौहरी रेंज जा रहे थे। वहां का टायर फटने से हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  मतदाता सूची पुनरीक्षण पर लालकुआं में सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर लगाया फर्जी आपत्तियों का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  भारतीय सेना में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: AOC ने निकाली ग्रुप C के 2,615 पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन