अपने घर के बाहर आग तापते वक्त झुलसी बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : अलाव सेंकते वक्त झुलसी बुजुर्ग की इलाज के दौरान सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

बेतालघाट दाड़िया ऊंचाकोट निवासी पदमा देवी (68 वर्ष) बीती 25 दिसंबर को अपने घर के बाहर आग ताप रही थी। इसी दौरान उसके कपड़ों ने आग पकड़ ली।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: बिगवाड़ा भट्टा के पास मैदान में मिला अज्ञात युवक का शव, हड़कंप; पुलिस शिनाख्त और जांच में जुटी

आग पकड़ने के दौरान वह कमर से नीचे गंभीर रूप से जल गईं। उसे इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  मतदाता सूची पुनरीक्षण पर लालकुआं में सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर लगाया फर्जी आपत्तियों का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन