घाट-पिथौरागढ़ हाईवे पर गुरना के पास स्विफ्ट कार 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़: घाट-पिथौरागढ़ एनएच में गुरना के पास एक स्विफ्ट कार गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, कार इतनी गहरी खाई में गिरी है कि एक शव को अभी भी नहीं निकाला जा सका है, जबकि दो शव रेस्क्यू कर लिए गए हैं. शव को निकालने के लिए एसडीआरएफ और पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में 2 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद: मौसम विभाग का 'ऑरेंज अलर्ट', भारी बारिश की चेतावनी के बाद डीएम ने दिए आदेश

पिथौरागढ़ मुख्यालय से 15 किमी दूर गुरना के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक, हल्द्वानी से पिथौरागढ़ आ रही एक कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत हो गयी है. मृतकों में बीसाबजेड निवासी नीरज सौन और धीरज सौन के साथ ही घिंघरानी निवासी सुरेंद्र शामिल हैं.

यह भी पढ़ें 👉  बालाजी महाराज के जयकारों से गूंजा काशीपुर, आस्था के सैलाब में निकली विराट शोभायात्रा

यह भी पढ़े 👉 मुक्तेश्वर में स्थित सलमान खुर्शीद के घर पर तोड़फोड़ और आगजनी, सात राउंड फायरिंग भी

बताया जा रहा है कि हल्द्वानी से लौटते समय आज सुबह ये हादसा हुआ लेकिन हादसे के बारे में किसी को कुछ पता नहीं चला. आखिरकार जब लंबे समय तक युवक घर नहीं पहुंचे तो सर्च ऑपरेशन चलाया गया, तब जाकर घटना के बारे में पता चला. वहीं, घटना की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन सहित SDRF, पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची. टीम ने 2 शवों को रेस्क्यू कर लिया है जबकि, एक शव को रेस्क्यू किया जाना है.

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बारिश का कहर: हवालबाग के उडयूडा में मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad