तमंचा सप्लायर को तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। काशीपुर पुलिस ने ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो अवैध हथियारों की बिक्री के साथ ही सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ अपनी वीडियो भी वायरल कर रहा था।

शुक्रवार को कोतवाली में सीओ काशीपुर वंदना वर्मा ने खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुंडेश्वरी क्षेत्र निवासी अमनदीप नाम का लड़का जो अवैध हथियारों की तस्करी करता है और उसके पास हर समय अवैध हथियार रहते हैं तथा वह अवैध हथियारों सहित वीडियो बनाता है और उसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अमनदीप अवैध हथियार के साथ दिख रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  शराबी पति ने बेरहमी से पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या: 4 मासूमों के सिर से उठा मां का साया, आरोपी फरार

मुखबिर द्वारा दिखाई गई वीडियो फोटो अपने मोबाइल में लेकर युवक की खोजबीन शुरू की। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अमनदीप को पुलिस ने ढकिया तिराहे से लक्ष्मीपुर रोड सत्संग के पास 315 बोर के तमंचे और एक जिंदा कारतूस के साथ बाइक पर धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त पूर्व में भी जेल जा चुका है युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष: युवक को पैर में मारी गोली, दो अन्य घायल; पुलिस जांच में जुटी

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा, उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह चौकी प्रभारी कुंडेश्वरी, कांस्टेबल गजेंद्र गिरी, किशोर फर्त्याल, कुलदीप सिंह और त्रिभुवन सिंह शामिल रहे।