आपदा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विद्युत विभाग की टीम जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा सम्मानित

खबर शेयर करें -

रामनगर: 18, 19 अक्टूबर को आई भीषण आपदा ने पूरे कुमाऊं में जमकर तबाही मचाई थी. जिसमें रामनगर क्षेत्र के कुछ गांव भी इससे प्रभावित हुए थे. वहीं रामनगर व आसपास के क्षेत्र में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्युत विभाग के कर्मचारियों को जिलाधिकारी ने सम्मानित ने किया.

रामनगर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के द्वारा आपदा के दौरान तुरंत विद्युत आपूर्ति शुरू करने पर स्थापना दिवस पर विद्युत विभाग रामनगर को उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाना था. लेकिन कार्यक्रम में देरी के चलते विद्युत विभाग के कर्मचारियों को सम्मानित नहीं किया जा सका, जिसके बाद जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा सम्मानित किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  पांडे का राम प्रेम बना सियासी चर्चा का सबब, जन्मदिन समारोह में गर्मजोशी से मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक पारा

यह भी पढ़े 👉 हर घर जाकर झंडे लगाएगी उत्तराखंड कांग्रेस ,पार्टी की नीतियों से कराएगी रूबरू

विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता विवेक कांडपाल ने कहा कि बीते दिनों बारिश के कारण आई बाढ़ से रामनगर के नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत विभाग को काफी नुकसान हुआ है. लेकिन विद्युत विभाग ने हिम्मत और साहस से काम लिया. उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग ने आपदा में रात-दिन कार्य कर विद्युत आपूर्ति शुरू की. उसी को लेकर डीएम धीराज गर्ब्याल ने रामनगर विद्युत विभाग की पूरी टीम को सम्मानित किया है. रामनगर के अधिशासी अभियंता ने शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त किया है.

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग चित्रशिला घाट पर भीषण हादसा: गौला नदी में अचानक आए उफान से शवों समेत बह गईं दो चिताएं, परिजनों में हड़कंप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी RTO कार्यालय में दो कर्मचारियों के विवाद के बाद फायरिंग: अलमारी में लगी गोली, दफ्तर में मचा हड़कंप, आरोपी कर्मचारी फरार