लालकुआं: आवारा पशुओं का आतंक बढ़ा, स्कूटी सवार व्यापारी नेता घायल

खबर शेयर करें -

लालकुआं: क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ रहा है। ये हिंसक पशु आते-जाते राहगीरों पर हमलावर होकर उन्हें टक्कर मारकर चोटिल कर रहे हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

हाल ही में, मोटाहल्दू व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप पांडे इस आतंक का शिकार हो गए। गत दिवस बेरीपड़ाव महालक्ष्मी मंदिर के समीप अचानक सड़क पर आए भारी संख्या में आवारा पशुओं ने उन्हें टक्कर मार दी। इस टक्कर के परिणामस्वरूप स्कूटी सवार संदीप पांडे स्कूटी से सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  कारगिल विजय दिवस पर बिंदुखत्ता शहीद स्मारक पहुंचे नंदन दुर्गापाल ने शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि: बोले— 'कारगिल युद्ध में देवभूमि के जांबाज सैनिकों का शौर्य अतुलनीय'

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने उन्हें उठाया और डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहाँ उनका उपचार किया गया। आज चिकित्सकों ने उन्हें स्वास्थ्य ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के 71 वर्षीय पुराना राजकीय प्राथमिक विद्यालय की स्थिति दयनीय: जर्जर भवन और जलभराव के बीच पढ़ने को मजबूर 131 बच्चे, नंदन दुर्गापाल ने सरकार पर साधा निशाना

संदीप पांडे ने इस घटना के बारे में बात करते हुए कहा कि आवारा पशु हिंसक हो रहे हैं, और गत दिवस जैसे ही तेजी से सड़क पर आए आवारा पशुओं से उनकी भिड़ंत हुई, तो उन्हें ऐसा लगा मानो सामने यमराज आ गया हो। उन्होंने कहा कि वह इस सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे हैं। यह घटना एक बार फिर क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या को उजागर करती है, जिस पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ मेले के लिए हरिद्वार में पुलिस का कड़ा पहरा, 18 सुपर जोन और 40 Zones में बंटा मेला क्षेत्र, 6,000 जवान तैनात

Ad