हल्दूचौड़ निवासी 19 वर्षीय छात्रा ने हल्द्वानी में किया सुसाइड

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। एक लड़की 12वीं कक्षा में फेल हो गई, लेकिन पिता से उसने झूठ बोल दिया और कहा कि वह पास हो गई। पिता से झूठ बोलने की आत्मग्लानि और झूठ पकड़े जाने के डर से उसने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  कोचिंग में मारपीट करना छात्र को पड़ा भारी: कोतवाली में पुलिस के सामने ही मां ने बेटे को चप्पलों से धुन डाला

दीना हल्दूचौड़ निवासी सतपाल सिंह गंगवार टनकपुर में नौकरी करते हैं। उनकी 19 वर्षीय बेटी कोमल थी। बताया जाता है कि कोमल पिछले वर्ष 12वीं की परीक्षा में फेल हो गई थी। इस वर्ष उसने दोबारा परीक्षा दी और फिर फेल हो गई, लेकिन उसने यह बात घर में छिपा ली। पिता ने पूछा तो कहा कि वह पास हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम में पुलिस और सेना के जवानों के बीच झड़प: मेजर समेत 15 जवानों पर मुकदमा दर्ज, धक्का-मुक्की और मारपीट का आरोप

इसी के बाद से वह लगातार डरी हुई रहने लगी। 29 मई को कोमल ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ी तो घर वालों को पता चला। पूछने पर उसने मां को सच बता दिया। जिसके बाद उसे डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  गंगा में बहा कांवड़िया, रोते-बिलखते बड़े भाई ने लगाई गुहार— 'कोई 5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो'
Ad Ad Ad