घाट में अंत्येष्टि के बाद स्नान के दौरान बीस वर्षीय युवक की नदी में डूब जाने से मौत

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के रामेश्वर घाट में अंत्येष्टि के बाद स्नान के दौरान तोली गांव के बीस वर्षीय सागर बिष्ट की सरयू नदी में डूब जाने से मौत हो गई।
तोली गांव से एक बुजुर्ग महिला की शव यात्रा सोमवार को रामेश्वर घाट पहुंची थी। घाट चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल सूर्य प्रकाश ने बताया अंत्येष्टि हो जाने के बाद गांव के युवा नदी में स्नान कर रहे थे।
असंतुलित होकर नदी में डूब युवक
इसी दौरान सागर असंतुलित होकर नदी में डूब गया। स्थानीय लोगों के द्वारा युवक को नदी से बाहर निकल गया और उपचार के लिए पिथौरागढ़ भेजा गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि आज उसका जन्मदिन था और वह अग्नि वीर की तैयारियों में जुटा हुआ था।
वहीं युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

