काशीपुर में बीती रात हुई ऐसी दुर्घटना की जिसके चलते आधे शहर की विद्युत आपूर्ति हुई ठप

खबर शेयर करें -

काशीपुर में बीती रात हुई दुर्घटना के चलते आधा शहर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। राजकीय पॉलिटेक्निक के ठीक सामने एक कार अनियंत्रित होकर 11 हजार केवी लाइन से टकरा गई जिससे दो खंभे क्षतिग्रस्त होकर टूट गए।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा के एकलव्य विद्यालय में अव्यवस्थाओं पर भड़के छात्र और अभिभावक: सीएम धामी ने लिया त्वरित संज्ञान, प्रधानाचार्य को हटाया

यह सड़क हादसा देर रात एक बजे के बाद की बताई जा रही है। कार सवार लोगों को अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है की कार में दो लोग सवार थे जिनकी हालत अब ठीक है। दुर्घनाग्रस्त कार के भीतर सभी एयर बैग खुले हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  'हर घर तिरंगा' अभियान: राजकीय महाविद्यालय सतपुली में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने रंग-बिरंगी आकृतियों से बिखेरी राष्ट्रप्रेम की छटा

उधर इस दुर्घटना के परिणामस्वरूप आधे शहर को विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए मौके पर पहुंच गए हैं । अगले कई घंटे के तक विद्युत आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: ताकुला के पास खाई में गिरी अनियंत्रित कार, 4 लोग गंभीर रूप से घायल; स्थानीय युवक और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान
Ad Ad Ad Ad