रामनगर के होटल में कर्मचारी की निर्मम हत्या: लाश के साथ लेटा रहा आरोपी

खबर शेयर करें -

 

रामनगर के होटल में कर्मचारी की निर्मम हत्या: आरोपी गिरफ्तार

 

रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रामनगर के एक होटल में 50 वर्षीय कर्मचारी चंदन पाठक (पुत्र गंगा पाठक, निवासी पाटकोट, रामनगर) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। आरोप है कि चंदन पाठक की निर्मम तरीके से हत्या की गई है।


 

हत्या का कारण और आरोपी की पहचान

 

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, चंदन पाठक की हत्या 24 वर्षीय चंदन (पुत्र मोहन सिंह, निवासी भिकियासैंण, अल्मोड़ा) ने की है। बताया जा रहा है कि दोनों ही होटल में काम करते थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, और गुस्से में आकर आरोपी ने मृतक पाठक का सिर पटक-पटक कर मारा, जिससे उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी गढ़वाल: रिखणीखाल के कलवाड़ी गांव के पास इको वाहन 300 मीटर गहरी खाई में गिरा, 8 लोगों की मौत व 4 घायल; पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया बचाव अभियान

 

होटल मालिक ने दी सूचना

 

होटल के मालिक बलवंत नेगी ने बताया कि शनिवार को घटना वाले दिन वह रोज की तरह दोपहर को खाने और आराम के लिए होटल के ऊपर अपने कमरे में चले गए थे। करीब तीन बजे जब वह नीचे आए तो देखा कि उनका कर्मचारी चंदन पाठक मृत अवस्था में पड़ा था। हत्यारोपी भी लाश के पास ही आराम से लेटा हुआ था। यह दृश्य देखकर होटल मालिक के होश उड़ गए, और उन्होंने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा इलेक्ट्रीशियन का मददगार, बुजुर्ग महिला को अकेला पाकर अलमारी से उड़ाए सोने के गहने; पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

 

पुलिस की कार्रवाई

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस होटल स्टाफ और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है, साथ ही होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैसे लाओगे नम्बर 1 का अवार्ड जब नेताजी के बोर्ड के आगे ही रोज सजता है कूड़े का दरबार! काशीपुर में स्वच्छता की राह में रोड़ा बना वार्ड 18-19 का मुख्य द्वार

यह घटना रामनगर में कानून व्यवस्था और कार्यस्थल पर सुरक्षा को लेकर चिंताएँ पैदा करती है।

Ad