घर बुलाकर चाकू की नोक पर युवती से बलात्कार करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

काशीपुर । काशीपुर पुलिस ने चाकू की नोक पर घर बुलाकर युवती से बलात्कार करने वाले
आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बताते चले कि काशीपुर निवासी युवती ने अपने साथ हुए यौन शोषण को लेकर पुलिस को तहरीर सौपंते हुए आरोपित युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए बलात्कारी युवक को चंद घंटों में गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डालने में बड़ी सफलता हासिल की है,
घटना में शिकार हुई युवती ने बताया है कि 6 माह पहले शहर में ही रहने वाले सुहेल पुत्र अतीक निवासी मोहल्ला बांसफोड़ान मछली बाजार काशीपुर ने युवती को कपड़े खरीदने के बहाने रात 8:00 बजे अपने घर पर बुलाया और कमरे में बंद कर चाकू की नोक पर जबरदस्ती बलात्कार किया,घटना की जानकारी उजागर करने पर युवती को गला काटने की भी धमकी दे डाली,डरी सहमी युवती ने अपने परिजनों को अपने साथ बीती घटना की जानकारी नहीं दी ठीक एक माह बाद सुहेल ने युवती को दोबारा घर बुलाकर फिर बलात्कार किया,
6 माह का समय बीत जाने के बाद पेट में दर्द से परेशान परिजनों ने युवती को हॉस्पिटल दिखाया, जहां पर डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड करने के बाद 6 माह की गर्भवती बताया, डॉक्टरों की बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए, घटना से आहत परिजनों ने विश्वास में लेकर जानकारी करने पर युवती ने सारी घटनाक्रम को उजागर करने पर कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई, पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के उपरांत छापेमारी कर युवक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया है, गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई दीपक जोशी, एसआई रूबी मौर्य, कांस्टेबल सुनील कुमार आदि शामिल रहे ,
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

