पंतनगर: कर्ज की किस्त के बहाने घर पर आए एजेंट ने नाबालिक के साथ किया दुराचार, गर्भवती होने पर खुला मामला

The agent who came to the house on the pretext of loan installment raped the minor, the matter came to light when she became pregnant

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,पंतनगर। उधम सिंह नगर के पंतनगर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है यहां ऋण की किस्त लेने आने वाले एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने घर पर अकेला देख नाबालिग से दुष्कर्म कर डाला। नाबालिग के 20 सप्ताह की गर्भवती होने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर मामला खुला तो स्वजन के होश उड़ गए।

पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी के 31 मई को पेट में दर्द व सूजन की शिकायत हुई। इस पर उसे हल्द्वानी के एक अस्पताल में इलाज कराने ले गए। डाक्टर ने अल्ट्रासाउंड करने के बाद बेटी के 20 सप्ताह की गर्भवती होने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: आपदा से निपटने के लिए सेंचुरी पेपर मिल के 100 कर्मचारियों ने ली 'कमांडो' ट्रेनिंग; NDRF ने सिखाए बचाव के गुर

इस पर घर आकर बेटी से पूछताछ की तो उसने बताया की हल्द्वानी की फाइनेंस कंपनी में कार्यरत संजीव कुमार घर पर ऋण की किस्त लेने आता था। जब घर पर कोई नहीं होता तो वह उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता और किसी को भी बताने पर उसे व परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देता।

यह भी पढ़ें 👉  जनता का हक अधर में, नेताजी जश्न में मशगूल ! गुस्से में सड़क पर उतरे ग्रामीणों ने फूंका विधायक का पुतला

इस तरह उसने कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इससे वह गर्भवती हो गई और घटना से काफी डरी हुई है। महिला ने आरोपित सजीव कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पोक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दरिंदगी: नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाकर टैक्सी चालक और साथी ने किया सामूहिक दुष्कर्म; दोनों गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad