रुद्रप्रयाग: यात्रियों को ढो रहीं एंबुलेंस सीज, सवारियों को बिठाकर गौरीकुंड ले रही थी एंबुलेंस

खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहनों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। सोनप्रयाग में यात्रियों को अवैध रूप से ढो रहीं दो एंबुलेंसों को सीज कर दिया गया, वहीं एक निजी वाहन पर ‘पूर्व जिला पार्षद’ का बोर्ड लगाकर VIP रुतबा दिखाने वाले युवक पर भी कार्रवाई की गई।


एंबुलेंस में यात्रियों को ढोना पड़ा महंगा

मामला तब सामने आया जब सोनप्रयाग में दो एंबुलेंस एक साथ हूटर बजाते हुए तेजी से गौरीकुंड की ओर जा रही थीं। पुलिस के पास यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार की आपातकालीन परेशानी की कोई सूचना नहीं थी। सामान्यतः, एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाओं को यातायात जाम में न फंसने देने के लिए शटल सेवा मार्ग पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाती है, लेकिन इन एंबुलेंसों के बारे में स्थानीय स्वास्थ्य विभाग को भी कोई जानकारी नहीं थी और न ही उनके पास कोई इमरजेंसी कॉल आई थी।

यह भी पढ़ें 👉  बाली की पैरवी पर धामी ने दिखाई दरियादिली, पूरे उत्तराखंड के व्यापारियों को 150% से 15% शुल्क की बड़ी राहत!

शक के आधार पर पुलिस ने इन एंबुलेंसों की चेकिंग की। जांच में पाया गया कि ये दोनों एंबुलेंस अवैध रूप से सवारी बिठाकर गौरीकुंड ले जाई जा रही थीं। पूछताछ में चालकों ने बताया कि उन्होंने हरिद्वार से लग्जरी एंबुलेंस बुक कर यात्रियों को यहाँ तक लाया था। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से सभी सवारियों को एंबुलेंस से उतरवाकर, दोनों एंबुलेंसों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी गढ़वाल: रिखणीखाल के कलवाड़ी गांव के पास इको वाहन 300 मीटर गहरी खाई में गिरा, 8 लोगों की मौत व 4 घायल; पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया बचाव अभियान

यह कार्रवाई चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात नियमों के उल्लंघन और आपातकालीन सेवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए पुलिस की सख्ती को दर्शाती है।

यह भी पढ़ें 👉  बगैर मुखबिर के आखिर कैसे पहुंचेंगे अपराधियों के गिरेबान तक पुलिस के हाथ? आधुनिक संसाधनों से लैस पुलिसिंग के बीच कमजोर पड़ता सूचना तंत्र! !

Ad