
राजू अनेजा,लालकुआं। प्रदेश की सियासत में उस वक्त गरमाहट बढ़ गई, जब भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया।
मंडल अध्यक्ष और दर्जनों युवा साथियों की मौजूदगी में हुए इस विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व पर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर गैरजिम्मेदाराना बयानबाज़ी का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि कुछ उपद्रवी तत्वों को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन जैसे गंभीर मंचों पर अमर्यादित व्यवहार के लिए प्रेरित करना राष्ट्र की गरिमा को ठेस पहुंचाने जैसा है।
दीपेंद्र कोश्यारी ने तीखे शब्दों में कहा कि विश्व मंच पर भारत की प्रतिष्ठा सर्वोपरि है। राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए देश की छवि को धूमिल करने का प्रयास न केवल निंदनीय है, बल्कि राष्ट्रीय हितों के विपरीत भी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस की ऐसी गतिविधियाँ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की विश्वसनीयता को प्रभावित करती हैं।
युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि राष्ट्र सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। “देशहित सर्वोपरि है” के नारों के बीच पुतला दहन किया गया और कांग्रेस नेतृत्व से अपने आचरण पर पुनर्विचार करने की मांग उठाई गई।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश देखने को मिला। पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद रहा और स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखा।
राजनीतिक हलकों में इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है। साफ है कि आगामी दिनों में यह मुद्दा प्रदेश की राजनीति में और तूल पकड़ सकता है।
ताजा खबर
- लालकुआं में फूटा युवा मोर्चा का गुस्सा: राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर फुंका पुतला
- काशीपुर : गली-मोहल्लों में टुकटुक रिक्शा का आतंक खेल रही मासूम को ई-रिक्शा ने रौंदा, सिर फटा—हाथ में फ्रैक्चर, चालक गिरफ्तार
- प्रसिद्ध भजन गायक गोपाल कृष्ण पाली की एल्बम “फागुन का मेला आया” लॉन्च होते ही श्याम भक्तों में खाटू श्याम धाम जाने की बढ़ी दीवानगी
- पुरानी दिल्ली पर आतंकी नजर! लाल किला के इर्द-गिर्द अभेद्य सुरक्षा, लश्कर-ए-तैयबा की साजिश से हाई अलर्ट
- खुशियां मातम में बदलीं, छोटे बेटे की शादी के बाद गांव में पूजा कराने आ रहे उद्यमी और पोते की सड़क हादसे में मौत
- मां पूर्णागिरि दरबार पहुंचना होगा आसान: अगले साल से शुरू होगा रोपवे, 6 किमी की दूरी मात्र 7 मिनट में होगी तय
- तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर
- 1 मार्च को रंगों से सराबोर होगा काशीपुर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में सजेगा भव्य होली मिलन समारोह
- बोर्ड परीक्षा का रण शुरू, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा बोले—“हौसले से लिखो किस्मत की नई इबारत”
- रिश्तों का कत्ल: खटीमा में ताई की हत्या का खुलासा, सगा भतीजा ही निकला कातिल


