घर के लापता युवक का बैग और पर्स नैनी झील के पास मिला, आत्महत्या की आशंका

खबर शेयर करें -

नैनीताल: ठंडी सड़क इलाके में सोमवार झील किनारे बैग और पर्स मिलने से सनसनी फैल गई. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसमें युवक का पर्स, जूते और एक नोट बरामद हुआ. बैग कुलदीप आगरी (30) का था, जो रविवार से लापता था. आशंका जताई गई कि युवक ने झील में छलांग लगा दी है.

यह भी पढ़े 👉 पार्षदों ने किया हंगामा, BJP नेता ने हाथ जोड़कर बचाई जान

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बनभूलपुरा में पुलिस के सामने भिड़े दो पक्ष; लात-घूंसों का वीडियो वायरल, एसपी सिटी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

इसके बाद युवक की तलाश में फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया. देर शाम तक युवक को कुछ पता नहीं चल पाया है. जानकारी के मुताबिक कुलदीप आगरी रविवार सुबह को घर से बाजार के लिए निकाला था, लेकिन देर रात तक भी वो नहीं पहुंचा. रात से ही परिजन उसकी तलाश में जुट गए थे, लेकिन सुबह तक उन्हें कुलदीप के बारे में कोई सूचना नहीं मिली.

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा: दोस्ती में दगा; फाइनेंस वाली 'इनोवा' को फर्जी दस्तावेजों से दिल्ली में बेचा, दोस्त ने ही लगाया लाखों का चूना

यह भी पढ़े 👉 प्रदेश में 10 नवम्बर से “मेरा घर भाजपा का घर” अभियान की तैयारियां जोरों पर

वहीं सोमवार तो कुलदीप का बैग और पर्स ठंडी सड़क इलाके में झील के किनारे मिला. बैग से पुलिस को जो नोट बरामद हुआ है, उसमें कुछ रिश्तेदारों के नंबर लिखे हुए थे. साथ ही लिखा हुआ था कि उसे माफ कर दिया जाए. इसी वजह से पुलिस आशंका जता रही है कि कुलदीप ने झील में छलांग लगा दी है. परिजनों के मुताबिक कुलदीप बीते कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था.