लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के हल्दूचौड़ नारायणपुरम कॉलोनी से 45 वर्षीय युवक का शव पंखे से लटका मिला

खबर शेयर करें -

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के हल्दूचौड़ नारायणपुरम कॉलोनी में एक मकान से पिछले 2 दिनों से बदबू आ रही थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब घर का दरवाजा खोला तो कमरे में भुवन भट्ट (45 वर्ष) का शव पंखे से लटका मिला. बताया जा रहा है पत्नी से चल रहे विवाद में युवक ने फांसी लगा कर जान दे दी.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता की बसासत के कर्णधार पंडित ललित मोहन पांडे का निधन: क्षेत्र में शोक की लहर, आज चित्रशिला घाट पर होगी अंतिम यात्रा

पुलिस की पूछताछ में आसपास के लोगों ने बताया कि भुवन का अपनी पत्नी से काफी दिनों से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पुलिसकर्मी है, जो पास में ही किराए के मकान में रहती है. पत्नी नीमा भट्ट उत्तराखंड पुलिस में किच्छा पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय में सेवारत है.

पत्नी कुछ वर्षों से अपने 14 वर्षीय पुत्र के साथ पड़ोस में ही स्थित मायके में रहती थी।
मृतक भुवन बेराजगार था। तथा कुछ वर्षों से अवसाद में रहने के चलते अधिकतर समय शराब के नशे में धुत रहता था। इसी कारण पत्नी भी उसे छोड़कर पड़ोस में स्थित अपने मायके मैं रहने लगी थी। तब से वह अपने घर में अकेले ही रहता था।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंदन दुर्गापाल ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—श्रीकृष्ण के संदेश भारतीय संस्कृति में भरते हैं नई ऊर्जा

लालकुआं कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध मदरसों पर बड़ी कार्रवाई: बिना मान्यता चल रहे 2 मदरसे सील, भारी पुलिस बल रहा मौजूद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad