दो दिन से लापता महिला का शव पेड़ से लटका मिला, क्षेत्र में हड़कंप

खबर शेयर करें -

रामनगर: पीरुमदारा क्षेत्र में ग्राम बसई में एक महिला पिछले दो दिनों से लापता थी, जिसका शव का आज एक पेड़ से लटका हुआ मिला. शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

बता दें कि रामनगर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि पीरुमदारा क्षेत्र के बसई में नहर किनारे एक महिला का शव पेड़ से लटका हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को नीचे उतारा. जिसके बाद शव की शिनाख्त की कोशिश की गई, जिसमें महिला की पहचान पुष्पा देवी निवासी चिल्यकिया के रूप में हुई.

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मौलाना के मदरसे पर प्रशासन का ताला! अब जिलेभर में अवैध रूप से चल रहे मदरसो पर पुलिस का शिकंजा

मृतका का पति एक प्लाईवुड फैक्ट्री में कार्यरत है. बताया जा रहा है कि 6 दिसंबर को पति-पत्नी में विवाद हुआ था. जिसके चलते पत्नी घर से बिना बताए कहीं चली गई थी. 7 दिसंबर को महिला के पति ने उसकी गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज कराई थी. वहीं, कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बारिश का कहर: हवालबाग के उडयूडा में मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा, एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता: खटीमा के बीमार मासूम देव का पूरा इलाज कराएगी सरकार, टिक्की खाने दुकान पर पहुंचे सीएम से पिता ने रोते हुए बताई थी व्यथा