कोसी में नहाने के दौरान डूबे हल्दूचौड़ के रोहित का शव बरामद

खबर शेयर करें -

नैनीताल। यहां गरमपानी अंतर्गत कोसी में नहाने के दौरान डूबे हल्दूचौड़ के रोहित का शव बरामद


26 जून को कोसी में नहाने के दौरान बहे गंगापुर कबडाल हल्दूचौड़ के ग्राम बच्चीनवाड निवासी युवक रोहित कुमार पुत्र चंद्र प्रकाश उम्र 25 वर्ष का शव आज चौथे दिन आखिरकार मिल गया। एसडीआरएफ एनडीआरएफ व स्थानीय लोगों की सहायता से विगत तीन दिनों से चलाये गए अभियान के तहत कोसी नदी में पानी का बहाव तेज होने के चलते युवक को ढूंढने में सफलता नहीं मिल पा रही थी

मंगलवार को प्रातः चलाये गए अभियान में काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक का शव घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर नदी से बरामद किया है। युवक का शव मिलने के बाद उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है, साथ ही शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में श्री रामलीला मंचन की तैयारियां तेज: 5 सितंबर से शुरू होगी कलाकारों की तालीम, अध्यक्ष बीसी भट्ट ने की शामिल होने की अपील

गौरतलब है कि विगत 26 जून को गरमपानी के पास कोसी नदी में चार युवक नहा रहे थे कि इसी दौरान एक युवक डूब गया

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट: 5 सितंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, प्रशासन ने जारी किया आदेश

हल्द्वानी से पहाड़ को घूमने निकले चार युवकों में से एक युवक रोहित कोसी नदी में नहाने के दौरान नावली क्षेत्र में डूब गया था हल्दुचौड़ निवासी रोहित कुमार (25) पुत्र चंद प्रकाश अपने छोटे भाई सौरभ तथा सूरज व जगतपाल शर्मा के साथ शनिवार को पहाड़ की सैर के लिए निकला। इस दौरान वह हल्द्वानी हाईवे पर स्थित नावली क्षेत्र गरमपानी में कोसी नदी में नहाने लगे। गहराई व भंवर से अनजान सभी युवक काफी देर तक कोसी में नहाते रहे। एकाएक रोहित भंवर की चपेट में आकर कोसी नदी में डूबने लगा। साथियों द्वारा उसे बचाने का काफी प्रयास किया पर वह असफल रहे। और उसका कुछ पता नहीं चल सका। घबराए साथियों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर एसडीआरएफ तथा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंदन दुर्गापाल ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—श्रीकृष्ण के संदेश भारतीय संस्कृति में भरते हैं नई ऊर्जा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad