लालकुआं : पेड़ में लटका मिला युवक का शव ,क्षेत्र में फैली सनसनी

Dead body of a young man found hanging in a tree, sensation spread in the area

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,लालकुआं।  नगर से सटे टांडा रेंज स्थित डॉर्बी मैदान के समीप जंगल में एक युवक फांसी का फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक नशे का आदी बताया जा रहा है इधर युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ी पहल: सरकारी स्कूलों के 10वीं-12वीं के छात्रों को पॉलिटेक्निक में मिलेगा 'डायरेक्ट एडमिशन'; प्राविधिक, माध्यमिक शिक्षा विभाग और इंडिया ग्लाइकोल्स के बीच त्रिपक्षीय MoU

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की प्रात :टांडा रेंज के निकट डोरवीं मैदान में खेल रहे बच्चों ने पेड़ से लटका हुआ शव देखा। जंगल में युवक के शव की सूचना से क्षेत्र में जबरदस्त हड़कंप मच गया और वहां पर क्षेत्रवासियों का जमावड़ा लग गया इधर सूचना

 के बाद मौके पर पहुंची पुलिस में शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है शव की  पहचान वार्ड नंबर 4 के रहने वाले वर्तमान निवासी बेरीपड़ाव   रमेश चंद्र बत्रा के 19 वर्षीय पुत्र पवन बत्रा के रूप में हुई। बताया जा रहा है मृतक नशे का आदी था जिसको परिजनों के द्वारा कई बार नशा मुक्ति केंद्र भी भेजा गया था इधर घर के जवान युवक द्वारा सुसाइड किए जाने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की पॉश कॉलोनी में सनसनी: शादी की पहली सालगिरह पूरी होते ही नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; पंखे से लटका मिला शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गौलापार ट्रंचिंग ग्राउंड से हटेगा 1.75 लाख मीट्रिक टन कूड़ा: लीगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए दिल्ली की कंपनी का चयन; जल्द होगा अनुबंध