घर में खेल रहे भाई-बहन को कोबरा ने डसा, हालत गंभीर
देहरादून के डोईवाला के पंचवटी इलाके में भाई-बहन को कोबरा ने डस लिया, जिसके बाद दोनों को गंभीर हालत में हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक, पंचवटी कॉलोनी में रहने वाले अरविंद पांचाल के घर में उस समय कोहराम मच गया, जब उनका 3 वर्षीय बेटा शिवांश और 4 वर्षीय बेटी आसीन अचानक बेहोश हो गई. कुछ देर बाद जब परिवार वालों की नजर बेड पर पड़ी तो वहां एक काला कोबरा नाग दिखाई दिया. जब परिजनों ने शरीर पर देखा तो आसीन की गर्दन पर कोबरा के काटने के निशान दिखाई दिए. तुरंत दोनों बच्चों को हिमालयन हॉस्पिटल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज आईसीयू में चल रहा है. वहीं, वन विभाग की टीम ने कोबरा का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

