सुहागरात के बाद दूल्हे ने किया ये कांड, सुबह होते ही दुल्हन के उड़े होश, पूरे परिवार में मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के बाद सुहागरात मनाते ही घर दूल्हा घर छोड़कर भाग गया।

जिसके बाद परिजनों में हंगामा हो गया है। सूचना के बाद परिवार वालों ने थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला हरदोई जिले के सांडी थाने के एक गांव की है। यहां रहने वाले 22 साल के एक युवक की शादी पिहानी थाने के मंसूर नगर गांव में हुई थी। विदाई के बाद दुल्हन अपने ससुराल गई। जिसके बाद सुहागरात मनाने के बाद सुबह ही दूल्हे ने घर छोड़कर भाग गया। परिवार ने काफी देर तक दूल्हे के लौटने का इंतजार किया। जब वह नहीं लौटा तो स्थानीय थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई।
परिजनों ने बताया कि दूल्हा अपना सारा पैसा और फोन यही छोड़कर चला गया। उसे इधर-उधर काफी ढूंढा पर अबतक उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित परिवार से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने लापता दूल्हे को तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी और दूल्हे की तलाश की जा रही है

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

