रामनगर से श्रमिकों को लेकर आ रही बस अनियंत्रित होकर पलटी हादसे में बस में सवार एक श्रमिक की मौके पर मौत जबकि अन्य घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

The bus carrying laborers from Ramnagar overturned in an uncontrollable accident, a laborer in the bus died on the spot while the other injured were admitted to the hospital

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। रामनगर से श्रमिकों को लेकर आ रही श्रमिक बस रामनगर रोड पर धनोरी के पास पलटने से बस में सवार एक श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि करीब डेढ़ दर्जन  महिला एवं पुरुष श्रमिक घायल हो गए ।सूचना के बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार युसुफ अली ने  घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली तथा पुलिसकर्मियों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।बताया जा रहा है बस में कुल 40 महिला व पुरुष श्रमिक सवार थे जोकि रामनगर से एसपीएनजी फैक्ट्री काशीपुर आ रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  श्री दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में पहुंचे महापौर दीपक बाली; मां दुर्गा के चरणों में नवाया शीश

 

 

 

 

प्राप्त सूचना के अनुसार रामनगर रोड स्थित एस पी एन जी फैक्ट्री की श्रमिक बस संख्या यूके 04 पी ए -0137 आज सुबह जैसे ही रामनगर से धनोरी पहुंची ही थी कि अचानक चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और देखते ही देखते बस सड़क पर पलट कर उल्टी हो गई। हादसे के बाद बस में श्रमिकों की  चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने बस में फंसे घायलों को बमुश्किल बाहर निकाला जिसमें सन्नी पुत्र शंकर प्रसाद निवासी सैनिक कालोनी गौशाला मोड़ की मौके पर ही मौत हो गई स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घायलों को नजदीकी अस्पताल एलडी भट्ट चिकित्सालय भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है बताया जा रहा है बस में करीब 40 श्रमिक सवार थे जिनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी । घायल श्रमिकों में रुखसाना पत्नी नवाब जान निवासी प्रतापपुर, मीनू पत्नी उदल सिंह निवासी चिलकिया बसंती, पत्नी रवि सिंह निवासी चिलकिया,मीना पत्नी आलम सिंह रावत,पीरूमदारा पूजा महेंद्र सिंह , अर्चना पत्नी जितेंद्र कुमार पीरूमदारा, सत्येंद्र पुत्र चंचल सिंह पीरुमदारा चंद्रपाल पुत्र महिपाल पीरु मदारा सुनीता पत्नी राजेंद्र राम नगर भगवती पुत्री सुरेश चिल्किया टांडा समेत कई लोग घायल हुए हैं। इधर सूचना के बाद तुरंत मौके पर पहुंचे तहसीलदार युसूफ अली ने निरीक्षण कर घायलों से जानकारी जुटाई। खबर लिखे जाने तक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने लगाया वैध वोटरों के नाम कटवाने का आरोप, E.R.O. को सौंपा ज्ञापन

 

 

 

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  महापौर ने चौपाल से फूंका स्वच्छता का बिगुल—शहर को सुंदर बनाने की जिम्मेदारी अकेले बाली की नहीं, जनता को भी आना होगा आगे

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें